WPL 2023, RCB vs MI Playing 11 : महिला प्रीमियर लीग में आज यानी 21 मार्च को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। इन दोनों टीम के बीच यह मुकाबला  मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। एक तरफ आरसीबी की कमान स्मृति मंधाना ने संभाली हुई है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को हरमनप्रीत कौर संभालती हुई नजर आएंगी। 

अंक तालिका की बात करें तो आरसीबी इस टूर्नामेंट में पांच हार के साथ चौथे नंबर पर काबिज है। जबकि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई मौजूदा समय में एक हार के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर काबिज है। इस समय आरसीबी के अंक चार है तो मुंबई के अंक सबसे ज्यादा 10 है। 

आज के मैच की डिटेल्स (WPL 2023 Today Match)

Match :  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, WPL 2023 मैच 19

Date and Time : दोहपर साढ़े 3 बजे से, मंगलवार, 21 मार्च

Venue :डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई

दोनों टीम कुछ इस प्रकार है

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, मेगन शुट्ट, कनिका आहूजा, एरिन बर्न्स, डेन वैन नीकेर, प्रीति बोस, कोमल जंजाद, दिशा कासत, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, पूनम खेमनार, सहाना पवार, ऋचा घोष, एलिसे पेरी, रेणुका सिंह

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, क्लो ट्राईटन, प्रियंका बाला, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हुमैरा काजी, सोनम यादव, जिंतिमनी कलिता, नीलम बिष्ट, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, अमेलिया केर