Xi Jinping Russia Visit: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मिले। दो देशों के राष्ट्रपति की मुलाकात मॉस्को में हुई। इस मुलाकात पर पश्चिमी देशों की भी नज़र बनी हुई है। रूस-यूक्रेन के सैन्य-टकराव को लेकर चीन के राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति के सामने पीस प्लान रखा है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। चीन के राष्ट्रपति ने 12 प्वाइंट का पीस प्लान पेश किया है। इस प्लान में राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान और बातचीत करने की बात कही गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि, ‘‘हम उनसे हर समय बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन जरूरी है कि वो तैयार हों, तब शांति की पहल को आगे बढ़ाया जा सकता है। दोनों पक्ष इस पीस प्लान पर राजी होंगे तो समाधान होगा।