Uttar Pradesh News: Yogi Adityanath सरकार का जब से दुसरे कार्यकाल शुरू हुआ है, तभी से सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य में जुटीं हुई है। वहीं, अब प्रदेश सरकार युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीक से भी जोड़ने के लिए फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही है। दरअसल, साल 2021-22 में 31 मार्च तक 12,31,983 डिवाइसों की आपूर्ति की गयी थी। प्रदेश सरकार ने बाकी 5,38,017 टैबलेट और स्मार्टफोन की आपूर्ति दो महीने में करने के निर्देश दिए हैं। ये मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन पात्र छात्र-छात्राओं को बांटे जाएंगे।
आपको बता दें कि यूपी सरकार का अगले पांच सालों में युवाओं को दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वर्ष 2021-22 में लागू की गई इस योजना के तहत जेम पोर्टल पर 25 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन के लिए बिड्स प्रकाशित की गई थी।
चयनित आपूर्ति करने वाली संस्थाओं ने 7.20 लाख टैबलेट और 10.50 लाख स्मार्टफोन (कुल 17.70 लाख डिवाइसों) 90 दिनों दिनों में करने के लिए प्रतिबद्धता दी थी, लेकिन 31 मार्च 2022 तक कुल 12,31,983 डिवाइस की ही आपूर्ति हो पाई।
Shut Up Sona fame actress Sona Mohapatra Reacts To Trolls ...
Asaduddin Owaisi ने UP By-election को लेकर Akhilesh Yadav पर कसा तंज, मुसलमानों के लिए ...
CBSE Board Result 2022: 35 लाख स्टूडेंट्स को है इंतजार, जानें कब आएगा CBSE बोर्ड ...
Dry Days In July 2022: जुलाई महीने में दिल्ली समेत इन राज्यों में ...