Aaj Ka Rashifal 08 April 2021 : ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती रहती हैं और इन ग्रहों की चाल को ही राशिफल में बताया जाता है। दैनिक राशिफल में 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। अपना राशिफल जानकर आप अपने दैनिक योजनाओं को सफल बनाने के लिए फैसले ले सकते हैं। इसके सात ही आप घरेलू समस्या से लेकर वित्तीय समस्या से निजात पा सकते हैं। तो चलिए शुरु करते हैं...
Todays Panchang: गुरुवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।
Todays Rahu Kal: शाम 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
Todays Disha Shool: दक्षिण।
मेष: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सवाधानी रखें।
वृष: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होने रिश्ते एवं व्यवसाय में समस्या आ सकती है।
मिथुन: गुरु का परिवर्तन आर्थिक रूप से उत्तम होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
कर्क: गुरु का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। कुछ पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
सिंह: यदि आप विवाह की दहलीज पर हैं, तो यह गुरु विवाह के बंधन मे बांध सकता है। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
कन्या: आपकी राशि से छठे गुरु रोग और विरोधी बढ़ाएगा। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक परेशानी दे सकता है। चने की दाल दान करें। संयम से काम लें।
तुला: गुरु का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति कराएगा। बुद्धि कौशल से किया गया प्रयास सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।
वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति कराने में सहायक होगा गुरु। वहीं किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।
धनु: रचनात्मक प्रयास में सफलता देगा। धार्मिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। चल अचल संपत्ति में वृद्धि कराएगा। बुद्धि कौशल से किया कार्य सफल होगा।
मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में भी सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति कराएगा। धार्मिक यात्रा देगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। चने की दाल दान करें। संयम से काम लें।
मीन: संबंधों में सुधार होगा। भौतिक वस्तुओं में वृध्दि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति कराएगा। धार्मिक यात्रा देगा।
Aaj Ka Rashifal 23 April 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Aaj Ka Rashifal 22 April 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Aaj Ka Rashifal 21 April 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Aaj Ka Rashifal 20 April 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Aaj Ka Rashifal 19 April 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Aaj Ka Rashifal 18 April 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Aaj Ka Rashifal 17 April 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Aaj Ka Rashifal 16 April 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video