सुपर साइक्लोन अम्फान से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा तबाही मची है। 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बड़ी तबाही मचाई है। यहां काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। बंगाल में तेज हवाएं चली। हवाओं के कारण शहर में कई जगहों पर बिजली गुल हो गई है। जगह-जगह पेड़ उखड गए हैं। बिजली के खम्बे गिर गए हैं। और अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो।