Bengal Elections 20201: पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर अभी से ही राजनीति तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। कुछ दिन पहले ही परिवहन मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी अपने पद से इस्तीफा दिया था और सरकार के एक और मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। मंत्री रहे लक्ष्मी रतन शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। वो पूर्व क्रिकेटर भी रहे हैं। लक्ष्मी रतन शुक्ला सरकार में खेल मंत्री के पद पर थे।
West Bengal Minister-of-State, Department of Youth Services and Sports Laxmi Ratan Shukla resigns from his post.
— ANI (@ANI) January 5, 2021
लक्ष्मी रतन शुक्ला ने अपना मंत्रीपद छोड़ने के साथ ही हावड़ा जिलाध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया है। हालांकि, वो अभी भी तृणमूल कांग्रेस से ही विधायक हैं। मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी रतन शुक्ला राजनीति से ही अलग होना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लक्ष्मी रतन शुक्ला के इस फैसले पर कहा कि, “उनके इस्तीफे को नकारात्मक तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी इस्तीफा दे सकता है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि वह खेल को अधिक समय देना चाहते हैं और विधायक बने रहेंगे। इसे नकारात्मक तरीके से न लें।”
आपको बता दें कि, ममता सरकार में मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी ने आद सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था। शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर ममता बनर्जी पर आरोप लगया था कि वो उनसे बदला ले सकती हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद उनके भाई सौमेन्दु अधिकारी भी भाजपा में शामिल हो गए।
Diwali 2020: आज है दीवाली, जानें दीवाली पर लक्ष्मी पूजा का सही तरीका – Watch Video
Diwali 2020: जानें कैसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, यहां है पूरी पूजा विधि, आरती, कथा – Watch Video
Dhanteras 2020 Right Date: 12 या 13 नवंबर कब है धनतेरस? जानें सही तिथि और पूजा का समय
Dhanteras 2020 Date, Time & Puja muhurat: धनतेरस पर क्यों खरीदें बर्तन, क्या है इसका महत्व