Assembly Election 2021 : पुडुचेरी में एक ही चरण में 30 विधानसभा सीटों के ले मतदान अब खत्म हो चुका है। 30 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 324 उम्मीदवार मैदान में हैं। पुडुचेरी में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी.नारायणसामी ने आज सुबह मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला। वहीं तेलंगाना की गवर्नर और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई ने भी अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया।
शाम 7 बजकर 11 मिनट तक इतने प्रतिशत लोगों ने डाला वोट
पुदुचेरी - 78.13%
असम - 82.29%
केरल - 70.04%
तमिलनाडु - 65.11%
पश्चिम बंगाल - 77.68%
पुडुचेरी भाजपा के अध्यक्ष और लॉपेट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार वी सामीनाथन ने भी अपने अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। वहीं केरल के 2.74 करोड़ मतदाता आज 140 सीटों के लिए मतदान हुआ है। मेट्रो मैन’ के नाम से देश में जाने जाने वाले ई श्रीधरन ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि, “इस बार भाजपा का प्रभावशाली प्रदर्शन होगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। मैं पलक्कड़ सीट से बड़े अंतर से जीतूंगा। भाजपा में मेरे प्रवेश ने पार्टी को एक अलग छवि दी है।” इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…
Kathirkamam Election 2021: Voting Date, Candidates List, 2016 Result (Winner and Runner Up), News
Ozhukarai Election 2021: Voting Date, Candidates List, 2016 Result (Winner and Runner Up), News
Mangalam Election 2021: Voting Date, Candidates List, 2016 Result (Winner and Runner Up), News
Ossudu Election 2021: Voting Date, Candidates List, 2016 Result (Winner and Runner Up), News
Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु में बोले अमित शाह - बताएं 2G स्कैम किसने किया – Watch Video