बिहार में चुनाव खत्म हो चुके हैं NDA की सरकार भी बन चुकी है लेकिन अभी भी राजनीति अपने चरम पर है। लोकजनशक्ति पार्टी ने विधानसभा में सिर्फ एक सीट जीती है। लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कल बड़ा दावा किया है। लोकजनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस पर चिराग ने कहा कि बिहार में फिर से कभी भी चुनाव हो सकता है। उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे तैयार रहें बिहार में फिर से कभी चुनाव हो सकता है। हम फिर से 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगे। चिराग ने आगे कहा कि, "पापा अब हमारे बीच नहीं हैं, जिससे हम सभी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा। चुनाव में पार्टी को 24 लाख वोट और लगभग 6 प्रतिशत मत अकेले प्राप्त हुए हैं, जो लोजपा के विस्तार को साफ़ दिखाता है। बिहार में पार्टी ने बिहार 1st बिहारी 1st के साथ कोई समझौता नहीं किया।" वहीं चिराग पासवान के पिता और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद प्रदेश में एक सीट खाली हो गई थी। बीजेपी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को इस सीट के लिए उम्मीदवार बनाया जा सकता है। सुशील मोदी के निर्विरोध जीतने की संभावना है जब तक कि विपक्षी ग्रैंड अलायंस उन्हें चुनौती देने के लिए उम्मीदवार खड़ा नहीं करता। पटना साहिब से लोकसभा के लिए अपने कैबिनेट सहयोगी रविशंकर प्रसाद के चुनाव के बाद खाली होने के बाद एक केंद्रीय मंत्री, रामविलास पासवान पिछले साल सीट से चुने गए थे। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…