Baba Amarnath Yatra 2021: बाबा अमरनाथ यात्रा(Baba Amarnath Yatra 2021) के लिए आज से पंजीकरण शुरू हो गया है। यह यात्रा पूरे 56 दिनों तक चलती है। बालटाल मार्ग से होते हुए यात्री अमरनाथ गुफा तक जाएंगे। वहां जाकर बाबा अमरनाथ के दर्शन करेंगे। यह गुफा मंदिर 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 28 जून से शुरू होकर यह यात्रा 22 अगस्त तक चलने वाली है। एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि यात्रा के समय सभी कोरोना प्रोटोकॉल लागू होंगे इसका लोगों को पालन करना होगा। इस दौरान सरकार की ओर से जारी किए गए मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्तिपूर्वक पालन किया जाएगा।
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीतीश्वर कुमार ने बताया कि, ” पूरे देश में दोनों रूट के लिए रजिस्ट्रेशन 446 बैंक शाखाओं के जरिए 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है, इसमें पंजाब नेशनल बैंक (316), जम्मू कश्मीर बैंक (90) और यस बैंक (40) शाखा शामिल हैं।”
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के लिए सीईओ ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर विवरण, आवेदन पत्र और बैंक की शाखाओं की राज्यवार सूची पूरे पते के साथ हर एक जानकारी उपलब्ध है। इन शाखाओं में जाकर यात्री यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं।
अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी कि जिन नियमों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए पालन करना है, उनके बारे में बोर्ड की वेबसाइट पर सभी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि शिविरों तक पहुंचने की हर सूचना, पंजीकरण के लिए शुल्क, टट्टू, पालकी और पोर्टर्स के लिए कितना शुल्क लगेगा इस सबकी जानकारी इसमें शामिल हैं।
Amarnath Yatra 2020: कोरोना वायरस के चलते रद्द हुई Amarnath Yatra, Aarti देख पाएंगे Live
Rajnath Singh ने बाबा Amarnath के दर्शन किए, सुरक्षा इंतजाम का भी लिया जायजा
Article 370 हटाने के प्रस्ताव के बाद जाने अब तक क्या-क्या हुआ | Amit Shah | Latest Update
Amit Shah ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छे 370 हटाने का संकल्प पेश किया
New Delhi: अमरनाथ यात्रा रद्द करना बीजेपी की साजिश: संजय सिंह