Bharat Band Update: नए कृषि क़ानूनों के खिलाफ किसान पिछले 4 महीने से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर सिंघु, टिकरी और गाजीपुर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को 120 दिन पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है। आज (26 मार्च) 12 घंटे के लिए भारत बंद आह्वान किया गया है। आज ये बंद सुबह से शाम 6 बजे तक चलेगा। अब भारत बंद का असर भी दिखने लगा है। किसान दिल्ली के आसपास पंजाब और हरियाणा में 32 लोकेशन पर रेल पटरियों पर ही बैठ गए।
भारत बंद के चलते रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। Indian Railway ने एहतियात के तौर पर 4 शताब्दी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। पंजाब में सड़क व रेल यातायात को बाधित होने से पंजाब में सड़क व रेल यातायात को बाधित हो रही है। किसानों ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया है। इसके अलावा जीरकपुर-पंचकूला रोड पर भी किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।
वहीं भुवनेश्वर में ओडिशा कांग्रेस और लेफ्ट पार्टिंया ने भारत बंद का समर्थन किया है और नए कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने यह भी कहा कि होलिका दहन के दिन वो नए कृषि कानून की कॉपियां जलाएंगे। "उन्होंने आगे कहा कि केंद्र ने हमें जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। आपको आह्वान करने पर फिर दिल्ली जाना होगा और फिर बैरिकेड्स तोड़ने होंगे।'
पेट्रोल पंप
परचून की दुकानें
मेडिकल स्टोर
जनरल स्टोर
किताब की दुकानें
#WATCH A group of protesters sing and dance at Ghazipur border (Delhi-UP) during 12-hour 'Bharat Bandh' called by Samyukt Kisan Morcha against Centre's Farm Laws pic.twitter.com/gkPWwKnTiP
भारत बंद में क्या-क्या बंद रहेगा?
बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठानों
रेल और सड़क यातायात बाधित हो सकता है
डेयरी के उत्पादों की डिलीवरी बाधित हो सकती है