Bharat Bandh 2021: भारत में चल रहे किसान आंदोलन के बीच आज (26 फरवरी) पूरे देश में भारत बंद बुलाया गया है। देश के 8 करोड़ से भी ज्यादा व्यापारी कल होने वाले भारत बंद में शामिल हो रहे हैं। भारत के 8 करोड़ व्यापारियों ने आज हड़ताल की घोषणा की है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टरों के संगठन ने भी आज ‘चक्का जाम’ का करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह बंद आज सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका है और शाम 8 बजे तक चलेगा। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने GST के नए नियमों की समीक्षा की मांग करते हुए भारत बंद बुलाया है। बता दें कि हाल ही में GST में एक्ट में कुछ संशोधन किए गए हैं, जिनका कई व्यापार संगठन कर रहे हैं। वहीं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज परिवहन संगठन आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के अलावा 1500 जगहों पर ये धरना किया जाएगा।
जीएसटी(GST) व्यवस्था को और भी आसान बनाने के लिए व्यापारियों के शीर्ष संगठन द कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने कल (26 फरवरी) भारत बंद का ऐलान (Bharat Bandh 2021) किया है। इसी के साथ सड़क परिवहन क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था ऑल इंडिया ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) ने भी समर्थन में कल ही ‘चक्का जाम’ करने की घोषणा की है। इसी कारण से 26 फरवरी को सारे व्यावसायिक बाजार बंद रहने वाले हैं।
ट्रांसपोर्टरों संगठन भी भारत बंद में शामिल हो रहे हैं। सभी प्रदेश स्तरीय-परिवहन संघों ने भारत सरकार द्वारा पेश किए गए नए ई-वे बिल क़ानूनों के खिलाफ CAIT (Confederation Of All India Traders) का समर्थन किया है। ट्रांसपोर्ट संगठनों ने कार्यालयों को इस दौरान पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया गया है। हर प्रकार की माल की बुकिंग, डिलीवरी, लदाई/उतराई कल बंद रहने वाली है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…