Bird Flu Hits 10 States: पॉल्ट्री फॉर्म को पहले कोरोनावायरस की मार और अब बर्ड फ्लू का झटका लगा है। भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की वजह से चिकन, अंडों और दूसरे चिकन प्रोडक्ट की बिक्री में काफी गिरावट आई है। कई राज्यों से चिकन लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसकी वजह से चिकन मार्केट को काफी नुकसान हुआ है। भारत में अभी कोरोना का कहर कम भी नही हुआ था कि अब देश में बर्ड फ्लू के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। देश के कई राज्य में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। फिलहाल, देश के 9 राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। Rajasthan, Gujarat, Madhya Pradesh, Punjab, Haryana, Himachal Pradesh, Kerala सहित अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं अब कानपुर चिड़ियाघर को बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद सील कर दिया गया है। इनमें अब नया राज्य राजधानी दिल्ली शामिल हो गया है। कुछ दिनों पहले ही यहां 8 बत्तखों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया था। अब उसकी रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, 3 बत्तख और 5 कौओं में बर्ड फ्लू की गई है।
इसको लेकर Giriraj Singh ने कई सवाल किए हैं। ''मैंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बर्ड फ्लू के मसले पर एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि अगर केंद्र सरकार की एडवाइजरी को Delhi Government ने गंभीरता से लिया होता तो आज पैनिक की स्थिति नहीं होती। अगर कोई तकनीकी या वैज्ञानिक सबूत हो तभी गाजीपुर मंडी बंद करने जैसे फैसले लेना चाहिए। इस तरह के फैसले से गरीब किसान और मक्का उत्पादक किसान काफी प्रभावित हो रहे हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि ''90 फ़ीसदी किसान 1000 से 5000 मुर्गियां पालते हैं। इनका सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। मैं आम लोगों से कहूंगा कि डरने की जरूरत नहीं है। वहीं, विश्व पशु संगठन के मुताबिक देश में कहीं भी पक्षियों से मनुष्य में यह फ्लू नहीं फैला है। 70 डिग्री सेल्सियस पर चिकन को अच्छे से पकाएं और खाएं। डरने की कोई जरूरत नहीं है।'' उन्होंने कहा कि ''मैं दूसरे राज्यों के सीएम को भी चिट्ठी लिख रहा हूं।''