Bird Flu in Delhi: देश में कोरोना का कहर कम होने का नाम ले रहा है। तो वहीं देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। फिलहाल, देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। Rajasthan, Gujarat, Madhya Pradesh, Punjab, Haryana, Himachal Pradesh, Kerala सहित अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने सभी मीट की दुकानों समेत उनके प्रोसेसिंग इकाइयों, किसी भी अन्य स्थान पर जीवित मुर्गा लाने पर बैन लगा दिया है। बर्ड फ्लू मामलों को देखते हुए नगर निगम ने आदेश दिया है कि सभी होटल व रेस्टोरेंट संचालकों में पोल्ट्री उत्पाद या अंडे ना परोसें वरना उनपर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अब कानपुर चिड़ियाघर को बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद सील कर दिया गया है। इनमें अब नया राज्य राजधानी दिल्ली शामिल हो गया है। कुछ दिनों पहले ही यहां 8 बत्तखों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया था। अब उसकी रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, 3 बत्तख और 5 कौओं में बर्ड फ्लू की गई है। पॉल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट रमेश खत्री के अनुसार उत्तर भारत के प्रदेशों में पिछले तीन-चार दिन में ही चिकन की बिक्री 70-80 प्रतिशत कम हो गई है। चिकन की कीमत में लगभग 50 फीसदी गिरावट आई है। आपको बता दें कि सबसे पहले बर्ड फ्लू के मामले Rajasthan में सामने आए थे। इसी बीच एक राहत भरी खबर भी सामने आई है, अभी तक बर्ड फ्लू के लक्षण इंसानों में नहीं पाए गए हैं। वहीं अब केंद्र सरकार भी ऐक्शन नजर आ रही है। केंद्र सरकार ने पशुपालन और डेयरी विभाग ने साथ मिलकर बर्ड फ्लू के खिलाफ काम कर रहे हैं। दोनों विभाग ने मिलकर दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाया है। इस कंट्रोल रूम से राज्यों द्वारा बर्ड फ्लू के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों पर नजर रखी जाएगी। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…