Bird Flu Updates: पॉल्ट्री फॉर्म को पहले कोरोनावायरस की मार और अब बर्ड फ्लू का झटका लगा है। भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की वजह से चिकन, अंडों और दूसरे चिकन प्रोडक्ट की बिक्री में काफी गिरावट आई है। कई राज्यों से चिकन लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसकी वजह से चिकन मार्केट को काफी नुकसान हुआ है। भारत में अभी कोरोना का कहर कम भी नही हुआ था कि अब देश में बर्ड फ्लू के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। देश के कई राज्य में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। फिलहाल, देश के 9 राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। Rajasthan, Gujarat, Madhya Pradesh, Punjab, Haryana, Himachal Pradesh, Kerala सहित अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं अब कानपुर चिड़ियाघर को बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद सील कर दिया गया है।
इनमें अब नया राज्य राजधानी दिल्ली शामिल हो गया है। कुछ दिनों पहले ही यहां 8 बत्तखों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया था। अब उसकी रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, 3 बत्तख और 5 कौओं में बर्ड फ्लू की गई है। इसके अलावा यूपी और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई थी। और इससे भी पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। पॉल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट रमेश खत्री के अनुसार उत्तर भारत के प्रदेशों में पिछले तीन-चार दिन में ही चिकन की बिक्री 70-80 प्रतिशत कम हो गई है। चिकन की कीमत में लगभग 50 फीसदी गिरावट आई है।