BJP President JP Nadda Birthday: पीएम मोदी ने आज (02 दिसंबर) भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के 60वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई। उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होकर आगे बढ़ रही है। मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह एक मेहनती नेता हैं, जिन्हें अपनी शानदार संगठनात्मक कुशलता के लिए जाना जाता है। देश के हर कोने में पार्टी को मजबूत करने के प्रति उनका जुनून वास्तव में प्रेरणादायी है। मैं कामना करता हूं कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’’ आपको बता दें कि नड्डा पहले आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी और बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य के तौर पर छात्र एवं युवा राजनीति में शामिल हुए थे। बाद में उन्हें हिमाचल प्रदेश में विधायक चुना गया, यहां उन्होंने मंत्री के रूप में काम किया। वहीं नेता जेपी नड्डा 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे।
Uttar Pradesh दौरे पर JP Nadda, चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष – Watch Video
Coronavirus India Vaccine Update: कोरोना Vaccine पर PM Modi का बयान, देखें क्या बोले- Watch Video
नहीं थी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा, BJP अपना सीएम बना सकती है : Nitish Kumar – Watch Video
West Bengal Elections 2021: बंगाल में 200 सीटों के साथ बनेगी BJP की सरकार : Amit Shah – Watch Video
West Bengal: चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, आचार संहिता लागू करने की मांग – Watch Video