Boeing Plane Missing in Indonesia : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने वाले विमान लापता होने के बाद अब खबर आई है कि विमान क्रेश हो गया है। हादसे के करीब 12 घंटे बाद आज इंडोनेशिया जाचंकर्ताओं ने खुलासा किया कि जावा सागर में शरीर के अंग मिले हैं। ये जगह वही बताया जा रहा है कि जहां उड़ान भरने के बाद विमान क्रैश हुआ था। जांचकर्ताओं ने बताया कि जावा सागर में दो बैग मिले हैं। जिसमें से बताया जा रहा है कि एक बैग यात्री से जुड़ा हुआ है। वहीं दूसरे में बॉडी पार्टस् मिले हैं। खोज के दौरान जावा सागर में कई जगह धातु के टुकड़े भी मिले हैं।
आपको बता दें कि इस विमान में 62 लोग सवार थे। विमान लापता होने के बाद से ही खोज लिए बचाव दल ने अभियान शुरू किया गया था। टेकऑफ करने के कुछ ही समय बाद बोइंग 737-500 लापता हो गया था। बोइंग 737-500 विमान ने एक घंटे की देर के बाद 2.36 बजे उड़ान भरी थी और 4 मिनट बाद ही विमान रडार से गयाब हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार, चालक दल के 12 सदस्यों समेत कुल 62 लोग इस विमान में सवार थे।
एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि बोर्नियो द्वीप पर पश्चिम कालीमंतन प्रांत की राजधानी पोंटियानक जा रहा था। जिसमें कुल समय 90 मिनट लगने वाला था। विमान पर नजर रखने वाले फ्लाइटरडार के मुताबिक, विमान 10,900 फीट की ऊंचाई पर था तभी आचानक से विमान 60 सेकेंड में ही तेजी से नीचे की ओर गिर गया। फिर कुछ देर बाद में समुद्र तल से मज 250 फीट पर आखिरी बार सिग्नल मिला था। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए दखिए ये Video…