- Home
- topnews
- TRS MLA Ramesh Chennamaneni ने गलत तरीके से ले रखी थी Indian Citizenship, Union Home Ministry ने की रद्द
TRS MLA Ramesh Chennamaneni ने गलत तरीके से ले रखी थी Indian Citizenship, Union Home Ministry ने की रद्द
Publish Date: 21 Nov, 2019
Union Home Ministry ने Telangana के TRS MLA Ramesh Chennamaneni की Indian Citizenship रद्द कर दी है। Home Ministry ने गलत जानकारी देने और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने के कारण विधायक की नागरिकता रद्द किया है। बुधवार को दिए अपने आदेश में गृह मंत्रालय ने आरोप लगाया कि विधायक ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन देने से पहले अपनी जर्मनी की यात्राओं के बारे में जानकारी को छिपाया था। नियमों के मुताबिक, भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन देने से पहले किसी शख्स को लगातार एक साल तक भारत में रहना अनिवार्य है। विधायक चेन्नामनेनी पर आरोप है कि उन्होंने इसमें हेरफेर किया। बता दें कि विधायक ने वर्ष 1993 मे जर्मनी की नागरिकता ली थी। वर्ष 2008 में चेन्नामनेनी वापस भारत लौट आए और उन्होंने नागरिता के लिए आवेदन दिया। उन्हें भारतीय नागरिकता मिल भी गई।
Read More..