आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर स्याही फेंके वाले युवक को अब पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। रायबरेली से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने स्याही फेंके वाले हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता जितेन्द्र सिंह को अपने आवास पर बुलाकर उसे सम्मानित किया गया। साथ में 51 हजार रुपये नगद धनराशि दी गई है। जितेन्द्र सिंह को जितेन्द्र सिंह भी पहलाई गई है। विधायक राकेश सिंह का कहना है कि, “यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ देवतुल्य हैं। कोरोना काल में दिल्ली से लोगों को निकाला जा रहा था, तो यूपी के सीएम मदद के लिए आगे आए। उन्होंने प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाए। उन्होंने कहा, दिल्ली से आकर आम आदमी पार्टी का विधायक योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहे, ये बर्दाश्त करने वाली बात नहीं है। जीतेंद्र सिंह ने जो किया, सही किया।”
राकेश सिंह ने आगे कहा, “चूंकि उस आदमी ने आप नेता को उसी भाषा में जवाब दिया, जिसके वे हकदार थे। मैंने उसे 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करने का फैसला किया। आदमी ने एक सही फैसला लिया, क्योंकि स्याही फेंकने से किसी को शारीरिक चोट नहीं लगती। साथ ही उन्होंने आप नेता को हमारे मुख्यमंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का जवाब दिया।” आपको बता दें कि, सोमवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आप विधायक सोमनाथ भारती पर Media से बातचीत के दौरान उन पर स्याही फेंकी गई थी। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video..