Coronavirus China Update : दुनियाभर में कोरोना वायरस फैलाने चीन में फिर एक बार कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। 8 महीने बाद चीन के हेबेई प्रांत में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई है। इसे पहले कोरोना के कारण मई में आखिरी मौत हुई थी। नए मामलों ने फिर एक बार वुहान में डर का माहौल पैदा कर दिया है। खबर आई है कि बढ़ाते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की 10 सदस्यों की एक टीम चीन के Wuhan शहर पहुंची है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम चीन के वैज्ञानिक के साथ video link के जरिये बात करेंगे। ये टीम कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति की जांच करेगी। इस शहर में ही सबसे पहला मामला सामना आया था। इस शहर की आबादी 20 मिलियन के आसपास है। हेबेई प्रांत में 5 मार्च के बाद सबसे ज्यादा 138 मामले सामने आए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने हेबेई प्रांत में फिर एक बार Lockdown लगा दिया है।
वहीं भारत में कोरोना के मामलों की बात करें तो, देश में कोरोना के मामले 1 करोड़ पांच लाख के पार पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना 16,946 नए मामले सामने आए हैं जबकि 17,652 मरीज ठीक हो गए और 198 लोगों की मौत हुई है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या है। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,51,727 हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कोरोना के लिए 13 जनवरी तक 18,42,32,305 करोड़ टेस्ट किए गए। जिनमें से एक दिन में 7,43,191 नमूनों की जांच की गई। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,12,093 हो गए हैं, जिनमें 2,13,603 लोगों का उपचार चल रहा है। 1,01,46,763 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…