Coronavirus India Update: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसे देखते हुए दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में नाइट कर्फ्यू लग दिया गया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। रायपुर में अब कंपलीट लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। दरअसल, रायपुर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह लॉकडाउन 9 अप्रैल की शाम से 6 बजे से शुरू होगा, जो 19 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस संबंध ने कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
लॉकडाउन के दौरान मेडिकल को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।
लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल बंद रहेंगे
दूध की दुकाने सुबह 6 बजे से 8 बजे जबकि शाम 5 बजे से साढ़े छह बजे तक खुलेंगी।
पेट्रोल पंप्स पर सिर्फ सरकारी वाहनों, एम्बुलेंस और इमरजेंसी सेवा से जुड़े लोगों को ही पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के मामले 1 करोड़ 28 लाख के पार पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना 1,15,736 में नए मामले सामने आए हैं। जो अब तक का सबसे बड़ा स्पाइक है। इस दौरान 59,856 मरीज ठीक हो गए और 630 लोगों की मौत हुई है। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,66,207 हो गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कोरोना के लिए 6 अप्रैल तक 25,02,31,269 करोड़ टेस्ट किए गए। जिनमें से एक दिन में 12,11,612 नमूनों की जांच की गई। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,28,01,785 हो गए हैं, जिनमें 8,38,650लोगों का उपचार चल रहा है। 1,17,92,135लोग उपचार के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक COVID-19 Vaccine की 8,31,10,926 खुराकें दी जा चुकी हैं।
दिल्ली में Night Curfew रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।
महाराष्ट्र में Night Curfew रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक शनिवार-रविवार को लागू रहेगा।
पंजाब में Night Curfew रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।
राजस्थान में Night Curfew रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।
ओडिशा में Night Curfew रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।
गुजरात में Night Curfew रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा
Marwahi Bye-Election 2020: अमित जोगी और उनकी पत्नी का नामांकन रद्द – Watch Video
COVID-19 News: Unlock 4.0 का दूसरा चरण शुरू, देखें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें
Ajit Jogi Passes Away: Chhattisgarh के पूर्व CM Ajit Jogi का निधन - Watch Video
Coronavirus Lockdown: जानें, लॉकडाउन की चुनौतियों से कैसे निपट रही Modi Govt से लेकर State Govts