Coronavirus India Update: कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल पहली बार 50,000 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के मामले 1 करोड़ 17 लाख के पार पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना 53,476 में नए नए मामले सामने आए हैं जबकि 26,490 मरीज ठीक हो गए और 251 लोगों की मौत हुई है। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,60,692 हो गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कोरोना के लिए 21 मार्च तक 23,64,70,546 करोड़ टेस्ट किए गए। जिनमें से एक दिन में 10,25,628 नमूनों की जांच की गई। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,17,87,534 हो गए हैं, जिनमें 3,95,457 लोगों का उपचार चल रहा है। 1,12,31,650 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक COVID-19 Vaccine की 5,08,41,286 खुराकें दी जा चुकी हैं।
आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 95.67% फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.37% फीसदी है। वहीं 2.96% मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 2.96% है। भारत से ज्यादा कोरोनाकेस अब केवल अमेरिका है। वहीं मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों फिर से बढ़ने लगे हैं। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…