Coronavirus India Update: कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के मामले 1 करोड़ 26 लाख के पार पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना 96,982 में नए मामले सामने आए हैं जबकि 50,143 मरीज ठीक हो गए और 446 लोगों की मौत हुई है। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,65,547 हो गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कोरोना के लिए 5 अप्रैल तक 25,02,31,269 करोड़ टेस्ट किए गए। जिनमें से एक दिन में 12,11,612 नमूनों की जांच की गई। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,26,86,049 हो गए हैं, जिनमें 7,88,223 लोगों का उपचार चल रहा है। 1,17,32,279 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक COVID-19 Vaccine की 8,31,10,926 खुराकें दी जा चुकी हैं।
आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 92.48% फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.30% फीसदी है। वहीं 2.96% मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 2.96% है। भारत से ज्यादा कोरोनाकेस अब केवल अमेरिका है। वहीं मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों फिर से बढ़ने लगे हैं। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…