Coronavirus India Update: कोरोनावायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। सबसे ज्यादा कोरोना के मामले Maharashtra से सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 55हज़ार 469 कोरोना के मामले सामने आए है। इस दौरान 297 लोगों की मौत हुई है। वहीं मुंबई में 10हज़ार 40 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। मुंबई में कुल मौतों का 11हजार 832 तक पहुंच चुका है। वहीं मुंबई में एक और संकट या है। यहां वैक्सीन लगभग खत्म गई है। मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा, “मुंबई में वैक्सीन का स्टॉक लगभग खत्म होने की कगार पर है।”
वहीं देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के मामले 1 करोड़ 28 लाख के पार पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना 1,15,736 में नए मामले सामने आए हैं। जो अब तक का सबसे बड़ा स्पाइक है। इस दौरान 59,856 मरीज ठीक हो गए और 630 लोगों की मौत हुई है। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,66,207 हो गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कोरोना के लिए 6 अप्रैल तक 25,02,31,269 करोड़ टेस्ट किए गए। जिनमें से एक दिन में 12,11,612 नमूनों की जांच की गई। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,28,01,785 हो गए हैं, जिनमें 8,38,650लोगों का उपचार चल रहा है। 1,17,92,135लोग उपचार के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक COVID-19 Vaccine की 8,31,10,926 खुराकें दी जा चुकी हैं। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…