Coronavirus Vaccination: हिमाचल प्रदेश की सरकार ने कोरोना वायरस वैक्सीन की मंजूरी दे दी। इसके बाद आज तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कोरोना वैक्सीन का डोज लिया। आज सुबह उन्हें वैक्सीन लगाई गई। प्रदेश में बुजुर्गों के लिए चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग ने दलाई लामा को वैक्सीन लगवाई। आपको बता दें कि तिब्बती प्रशासन ने 2 महीने पहले ही सरकार से दलाई लामा को वैक्सीन लगवाने के लिए आग्रह किया था। विभाग ने प्रस्ताव मंजूरी किया जिसके बाद आज सुबह दलाई लामा को टीका लगाया गया।
बता दें भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कोरोना के लिए 4 मार्च तक 21,91,78,908 करोड़ टेस्ट किए गए। जिनमें से एक दिन में 7,75,631 नमूनों की जांच की गई। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,11,73,761 हो गए हैं, जिनमें 1,73,413 लोगों का उपचार चल रहा है। 1,08,39,894 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.01% फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.99 % फीसदी है। वहीं 1.26% मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 1.25 % है। भारत से ज्यादा कोरोनाकेस अब केवल अमेरिका है। वहीं मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों फिर से बढ़ने लगे हैं।