Coronavirus India Update: कोरोनावायरस वैक्सीनेशन के लिए Dry Run, Priority Groups के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने सरकार के पुरे प्लान को विस्तार से बताया। स्वास्थ्य मातृ हर्षवर्धन ने बताया कि PM Modi द्वारा गठित कमेटी ने प्राथमिकता समूह की लिस्ट बनायीं है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने वाले 1 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। वहीँ Recovery Rate 96.36% हो गया है। बीते 24 घंटों में सिर्फ 20,346 नए मामले सामने आए हैं हालाँकि ये एक दिन पहले आये केस से 12% ज़्यादा हैं। भारत में लगातार 17वें दिन कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामले 3 लाख से कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार Maharashtra, Kerala और Chhattisgarh में sudden spike देखा जा रहा है। Maharashtra, Karnataka, Andhra Pradesh, Tamil Nadu, और Kerala भारत के सबसे प्रभावित राज्य हैं जिनमें केस एक बार फिर बढ़कर सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार UK स्ट्रेन के भारत में अब कुल 73 संक्रमित हो चुके हैं। COVID-19 Vaccine का दूसरा ड्राई रन 8 जनवरी से शुरू किया जाएगा। देश में सात सौ से अधिक जिलों में वैक्सीनेशन प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास कर तैयारियों को परखा जाएगा।