Aaj Ka Rashifal 18 february 2021: राशियों से हर व्यक्ति अपने आने वाले दिन को प्रभावशाली बना सकता है। राशियों की मदद से आप ये जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा होने वाला है, धन का आगमन होगा या फिर आर्थिक समस्याएं आ सकती है? दांपत्य जीवन खुशनुमा होगा या फिर प्रेम जीवन में तनाव आ सकता है? आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा या फिर आपके कामों में असफलता मिलेगी? ये सब आप दैनिक राशिफल में पता कर सकते हैं। दैनिक राशिफल में हम आपको बताते हैं कि आपका आज का दिन कैसा जाने वाला है। तो चलिए शुरु करते हैं।
Todays Panchang: गुरुवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, पष्ठी का राशिफल।
Todays Rahu Kal: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
Todays Disha Shool: दक्षिण।
मेष: राहु चंद्र की युति मन को अशांत करेगी। अवसाद से बचने के लिए परिवार के साथ रहें। अपनी समस्या को परिवार से साझा करें।
वृष: लोभ और स्वार्थ कष्टदायी होगा। राहु चंद्र की युति अज्ञात भय से ग्रसित करेगी। मन को मजबूत करें।
मिथुन: कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। धन हानि और सम्मान पर चोट के प्रति सचेत रहें।
कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहें। नए अनुबंध या अन्य व्यावसायिक लाभ मिल सकता है।
सिंह: राजनैतिक लाभ लेने की दिशा में सफलता मिलेगी। महिला राजनेता या अधिकारी का सहयोग सफलता की ओर ले जा सकता है।
कन्या: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।
तुला: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुपए पैसे के लेन-देने में सावधानी बरते। दन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहन या मित्र का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।
धनु: उपहार या सम्मान में वृध्दि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशाती सफलता मिलेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
मकर: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भाई या बहन का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुंभ: निकट के व्यक्ति से तनाव मिलेगा। व्यावसायिक और पारिवारिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है।
मीन: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
Aaj Ka Rashifal 27 february 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Aaj Ka Rashifal 26 february 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Aaj Ka Rashifal 25 february 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Aaj Ka Rashifal 24 february 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Aaj Ka Rashifal 23 february 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Aaj Ka Rashifal 22 february 2021: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी और इन राज्यों में बारिश के आसार – Watch Video