Delhi Tractor Rally Violence : गणतंत्र दिवस के दिन देश की राजधानी दिल्ली से जो तस्वीरें सामने आई उसे देखकर हर कोई हैरान है। ट्रैक्टर परेड निकल रहे किसान ने दिल्ली पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव के बाद किसानों ने लाल किले पर अपना झंडा लगा दिया। वहीं इस दौरान पुलिसवाले ने दीवार से कूदकर अपनी जान बचाई। Delhi police के Joint CP Alok Kumar ने इस पूरी हिंसा का ब्यौरा दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह भी बताया कि किसानों ने पुलिस को शांतिपूर्ण परेड का आश्वासन दिया था। पुलिस और किसानों के बीच कई दौर की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया था।
CP Alok Kumar ने बताया कि, किसान नेताओं ने कहा था कि वो सुरक्षा के सभी इंतजाम किए है। लेकिन किसानों एक गुट ने आचानक Barricade तोड़ते हुए दिल्ली में घुस गए। ट्रैक्टर पर सवार कई लोगों ने पुलिस को कुचलने की कोशिश भी की। किसानों की ट्रैक्टर परेड दौरान हुई हिंसा पर पुलिस ने अलग-अलग थानों में 22 FIR दर्ज की हैं। तोड़फोड़ और पुलिसकर्मी की पिस्टल लूट जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस हिंसा में लगभग 300 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
वहीं इस पूरे मामले पर किसान मज़दूर संघर्ष समिति के जनरल सचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि, ''हमारा कार्यक्रम दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर था वहां पर जाकर हम लोग वापस आ गए। हमारा न तो लाल किले का कार्यक्रम था, न ही झंडा फहराने का था। जिन लोगों ने ये काम किया हम उनकी निंदा करते हैं। जिसने भी ये काम किया वो दोषी है।'' इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…
Farmers Protest: ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, मोदी सरकार पर साधा निशाना - Watch Video
Petrol-Diesel की कीमतों हुए इज़ाफे को लेकर Congress का हल्ला बोल- Watch Video
ToolKit Case: जानें टूलकिट मामले में गिरफ्तार हुई क्लाइमेट एक्टिविस्ट Disha Ravi के बारे में
Delhi Violence: Delhi Police Deep Sidhu और Iqbal Singh को लेकर पहुंची Red Fort- Watch Video