Farmers Protest: नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। है। किसान दिल्ली की सीम पर डटे हुए हैं। सिंघु-टिकरी, गाजीपुर बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर पर पूरी तरह से यातायात बंद हो गया है। इसी बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी और किसानों जमकर निशाना साधा है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि, "ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के किसानों की आवाज दबा के केंद्र सरकार और कांग्रेस राजनीति कर रही है। कल कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के नेताओं से मिलते हैं, जो कहने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और बीजेपी का बचाव करते हैं।" बता दें कि कल पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
उन्होंने ने आगे कहा कि "वह (कैप्टन अमरिंदर सिंह) पंजाब के किसानों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बता रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री आज भाजपा के मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार कर रहे हैं।” वहीं इससे पहले सत्येंद्र जैन ने भी कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा था। सत्येंद्र जैन कहा था कि, "कल कैप्टन साहब दिल्ली आए थे तो ऐसे बिहेव (बर्ताव) कर रहे थे जैसे BJP के CM हों। कल चुपचाप अमित शाह से मिलकर चले गए, किसानों की कोई बात नहीं हुई, बस ये बात हुई कि किसानों के धरने को कैसे तोड़ा जाए। अगर किसानों की मांगें मनवाने की कोई बात हुई होती तो कल फैसला हो जाता।"
वहीं किसान अभी भी दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसान के आंदलोन के कारण दिल्ली-यूपी और दिल्ली-हरियाणा की सीमाओं पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। नोएडा के डीएनडी बॉर्डर पर भी सैकड़ों की संख्या में वाहनों की कतारें लगी हैं। कल की ठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बातचीत की। लेकिन बैठक में बैक के दौरान एक एक अलग नजारा दिखा। दरअसल, किसानों ने सरकार द्वारा किए गए खाने के प्रबंध की जगह अपने लाए हुए खाने खाते हुए दिखे। किसान अपने साथ खाना लेकर पहुंचे थे। सभी किसान नेता आपसे में खाना बाटकर खाते हुए नजर आ रहे है। किसानों ने ये साफ कर दिया की जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है वो विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video..