Farmer Protest: नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन को 2 महीने हो गए हैं। कड़ाके की इस ठंड में किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है वो दिल्ली की सीमा से हटने वाले नहीं है। किसानों ने ऐलान किया है कि वो दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकलेंगे। गणंतत्र दिवस पर परेड निकालने के लिए किसानों और दिल्ली के कई दौर की बातचीत के बाद अब किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच ट्रैक्टर परेड निकलाने को लेकर सहमति बन गई है। अनुमति मिलने के बाद ही देश के कई राज्यों से किसानों ने दिल्ली पहुंचाना शुरू भी कर दिया है। आज हरियाणा और पंजाब से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच किया।
स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने Media को जानकारी देते हुए बताया कि, “26 जनवरी को 'किसान गणतंत्र परेड' निकाली जाएगी। बैरिकेड्स हटा दिए जाएंगे और हम दिल्ली में प्रवेश करेंगे। रूट को लेकर सहमति बन चुकी है। हम अपने ऐतिहासिक और शातिंपूर्ण परेड को निकालेंगे। इसका रिपब्लिक डे परेड या सुरक्षा इंतजामों पर कोई असर नहीं होगा। 26 जनवरी को हम अपने दिल की भावना व्यक्त करने अपनी राजधानी के अंदर जाएंगे। एक ऐसी ऐतिहासिक किसान परेड होगी जैसी इस देश ने कभी नहीं देखी। यह शांतिपूर्वक होगी और इस देश के गणतंत्र दिवस परेड पर या इस देश की सुरक्षा आन-बान-शान पर कोई छींटा नहीं पड़ेगा।” इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…