Farmers Protest: नए कृषि क़ानूनों के खिलाफ किसान पिछले कई दिनों से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर सिंघु, टिकरी और गाजीपुर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार कानूनों को वापस नहीं लेती है किसान दिल्ली की सीमा खाली नहीं करने वाले हैं। लेकिन अब कई किसान अपने घर वापस जा रहे हैं।
वहीं यूपी गेट पर चल रहा धरना आज भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने अब यहां कोल्ह लगा दिया है। Rakesh Tikait ने गन्ने से रस निकाल कर कोल्हू की शुरुआत की। अब रोज प्रदर्शनकारियों को गन्ने का रस पिलाया जाएगा। इस दौरान Rakesh Tikait ने कहा कि, “सरकार सोच रही है कि अप्रैल-मई की गर्मी में आंदोलन समाप्त हो जाएगा, लेकिन ऐसा कतई नहीं है। गर्मी से बचने की तैयारी की जा रही है। यहां एसी, कूलर और मच्छरदानी लगाई जाएगी। छप्पर लगाए जाएंगे।”
हालांकि इस बीच बॉर्डर पर किसानों की तादाद कम होती जा रही है। इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लेकिन किसान नेता Rakesh Tikait ने साफ कहा है कि किसान आंदोलन अभी लंबा चलेगा। Rakesh Tikait ने बताया जो किसान आंदोलन में शामिल होंगे, उनकी फसल का काम गांव में मौजूद किसान कमेटी देखेगी। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…