Farmers Tractor Rally Violence Update: गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा पर अब दिल्ली पुलिन ने एक्शन लिया है। पुलिस ने अलग-अलग थानों में 22 FIR दर्ज की हैं। वहीं करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी लोगों के खिलाफ दंगा फैलाने, IPC की धारा 395 के तहत डकैती के मामले में, 397 के तहत चोरी, डकैती के साथ मारने की साज़िश, समेत कई संगीन धाराएं लगाई गई हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस हिंसा में लगभग 300 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
पुलिस ने किसान नेता राकेश टिकैत और स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव के खिलाफ FIR दर्ज की है। अगल-अलग थानों में इन नेताओं का नाम दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जहां हमले ज्यादा हुए है वह केस दर्ज हुए है। वहीं इस घटना पर योगेंद्र यादव का कहना है कि, मंगलवार को लालकिले पर तिरंगे का अपमान हुआ है। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना ने देश के हर नागरिक को शर्मसार किया है। जो लोग तिरंगे के अपमान के दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस ने बताया कि किसानों ने चार मार्गों पर शांतिपूर्ण परेड निकालने का आश्वासन दिया था। लेकिन किसानों ने निर्धारित रास्तों पर जाने के बदले मध्य दिल्ली की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने जब किसानों को रोकने की कोशिश की तो किसानों ने सभी अवरोधकों को तोड़ दिया। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…
Kieron Pollard ने ओवर में जड़े 6 छक्के, जिस गेंदबाज ने ली हैट्रिक, उसी के ओवर में किया ये करिश्मा
UP Panchayat Election 2021: यहां देखें जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण सूची 2021
Miss India Delhi 2019, Mansi Sehgal Biography: Her Journey from Pageant to Politics
Field Surveyor Career: Job Description, Eligibility criteria, Selection Process and Salary