FIR ON BJP Leader Dhananjay Mahadik : देश में फिर एक बार कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। जिन राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उन्हें महाराष्ट्र भी शामिल है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव सरकार की माथे पर शिकन ला दी है। इसी बीच खबर आई है कि कोल्हापुर के पूर्व सांसद और भाजपा नेता धनंजय महाडिक की शाही सादी में Social Distencing की जमकर धज्जियां उड़ी है। इसमें कई बड़े नेता भी शामिल हुए।
इस शादी में कोरोना के नियमों के उल्लंघन को लेकर धनंजय महाडिक के साथ-साथ तीन लोगों पर FIR दर्ज की जा चुकी है। इस शादी में Maharashtra Former CM Devendera Fadanvis भी शामिल हुए। उन्होंने भी मास्क नहीं लगाया हुआ था। वहीं महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए Uddhav Thackeray ने सख्त फैसला लिए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कुछ शाहरों में लॉकडाउन के साथ बंदिशें लगानी पड़ी हैं। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के अमरावती जिले (Amravati district) में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है। अमरावती जिले में लॉकडाउन शनिवार रात 8 बजे से शुरू होगा और यह सोमवार सुबह तक जारी रहेगा। वहीं पुणे और नासिक में कल रात से नाइट कर्फ्यू लग गया। पुणे में 28 फरवरी तक सभी स्कूल, कॉलेज बंद करने का एलान किया है।
देश में कोरोना के मामले 1 करोड़ 10 लाख के पार पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना 10,584 में नए नए मामले सामने आए हैं जबकि 9,695 मरीज ठीक हो गए और 83 लोगों की मौत हुई है। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,302 हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कोरोना के लिए 21 फरवरी तक 2,11,551,746 करोड़ टेस्ट किए गए। जिनमें से एक दिन में 6,20,216 नमूनों की जांच की गई। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video….