बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस को फिर एक बार बड़ा झटका लग सकता है। चुनाव में मिली हार के बाद से ही कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बिहार प्रभारी Shakti Singh Gohil की पार्टी से छुट्टी कर दी गई है। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के 11 विधायक कांग्रेस छोड़कर NDA का दामन थाम सकते हैं। जल्द ही ये देखने को मिल सकता है। वहीं , कांग्रेस हाईकमान ने उनके बयान पर असहमति जताई है।
भरत सिंह ने आग कहा कि, “बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में पार्टी को जो 70 सीटें मिलीं, उनमें अधिकांश बाहरी लोगों को बेच दी गईं। उनमें 11 जीत भी गए। उनका पार्टी से कोई लगाव नहीं है। वे कभी भी एनडीए में शामिल हो सकते हैं।” वहीं भरत सिंह ने पाटी के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मदन मोहन झा अपनी छुट्टी को भांप चुके हैं। वे अशोक चौधरी की राह पर जा सकते हैं। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…