Greta Thunberg Toolkit Case: ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट केस में पहली गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को हुए किसान आंदोलन में खालिस्तान साजिश की खोज में जुट गई है। इसी मामले में पहली गिरफ्तारी 21 साल की छात्रा दिशा रवि की हुई है। दिशा 5 दिन के पुलिस हिरासत में हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर ब्रांच ने दिशा को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि इस साजिश में दिशा के अलावा और भी की लोग शामिल हो सकते हैं।
इस मामले पर सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया आई है। राहुल ने tweet कर लिखा कि, "बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे.. बोल कि सच ज़िंदा है अब तक! वो डरे हैं, देश नहीं! India won't be silenced." वहीं, प्रियंका गांधी ने लिखा- ‘‘डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।''
आपको बता दें कि नये कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के प्रदर्शन में 'टूलकिट' मामले में पहली गिरफ्तारी 21 साल की छात्रा दिशा रवि की हुई है। इसके बाद अब पुलिस दिशा के करीबियों पर शिकंजा कसने को तैयार है। दिशा के गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस निकिता जैकब और शांतनु की तलाश में जुटी गई है। और आज इन दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम 11 फरवरी को निकिता जैकब के घर उनके मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चेक करने कि लिए गई थी। इतना ही नहीं इसके साथ ही एक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर भी करवाया था। उसमें लिखा था कि इस मामले की जांच में वह शामिल होंगी। लेकिन, अब वह फरार हैं।