Griha Pravesh Muhurat in 2021: साल 2020 बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस साल कोरोना महामारी की वजह से हमारे कई महत्वपूर्ण काम नहीं हो सके हैं। इसी वजह से हम अगले साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी नये कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार करना चाहिए। शुभ मुहूर्त पर किए गए काम विशेष महत्व रखते हैं। आप अपने सभी अटके हुए कार्यों को 2021 में पूरा कर सकते हैं। लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि किस दिन शुभ मुहूर्त पड़ रहा है। अगर आप भी गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं तो अगले वर्ष की शुभ मुहूर्त की जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।
मानव जीवन में रोटी, कपड़ा और मकान सबसे जरूरी चीजें होती हैं। रोटी, कपड़े के बाद हम एक मकान चाहते हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए हम दिन-रात मेहनत करते हैं। हम अपना सपना पूरा भी कर लेते हैं। लेकिन नए घर में आने के बाद भी हमे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम कभी ये समझ ही नहीं पाते की ये परेशानियां हमारे सामने क्यों आ रही है। घर में आर्थिक और मानसिक परेशानी का कारण आपके सही समय पर घर में प्रवेश न करना भी हो सकता है। इसलिए नए घर में प्रवेश करने से पहले शुभ मुहूर्त देखना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2021 में गृह प्रवेश करने के शुभ मुहूर्त के बारे में...
गृह प्रवेश की तारीख | दिन | तिथि |
जनवरी 9, 2021 | शनिवार | एकादशी |
मई 13, 2021 | गुरुवार | दौज |
मई 14, 2021 | शुक्रवार | अक्षय तृतीया |
मई 21, 2021 | शुक्रवार | दशमी |
मई 22, 2021 | शनिवार | एकादशी |
मई 24, 2021 | सोमवार | तेरस |
मई 26, 2021 | बुधवार | चंद्र ग्रहण |
जून 4, 2021 | शुक्रवार | एकादशी |
जून 5, 2021 | शनिवार | एकादशी |
जून 19, 2021 | शनिवार | दशमी |
जून 26, 2021 | शनिवार | दौज |
जुलाई 1, 2021 | गुरुवार | सप्तमी |
नवंबर 5, 2021 | शुक्रवार | दौज |
नवंबर 6, 2021 | शनिवार | तृतीया |
नवंबर 10, 2021 | बुधवार | सप्तमी |
नवंबर 20, 2021 | शनिवार | दौज |
नवंबर 29, 2021 | सोमवार | दशमी |
दिसंबर 13, 2021 | सोमवार | दशमी |
नए घर में प्रवेश करते समय जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखे, शुभ मुहूर्त में ही घर में प्रवेश करें। घर में प्रवेश से पहले एक कलश में जलभर कर उसमें आम की पत्ती रखें। साथ ही लाल रंग से कलश पर स्वास्तिक का निशान बना लें। अगर आप नवरात्रि के दौरान गृह प्रवेश कर रहे हैं तो कलश के साथ नारियल,हल्दी,गुड़ जरूर लें जाएं। इसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से उस स्थान पर मौजूद सभी नकारात्मक ऊर्जा हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।
गृह प्रवेश करते समय गणपति की स्थापना जरूर करें। साथ ही घर में वास्तु पूजा कर लें। वास्तु के हिसाब से अगर आप अपना घर सजाते हैं तो घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है
मान्यता के अनुसार, जब भी आप घर में प्रवेश करें तो घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार जरूर टांगे। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
नए घर में प्रवेश करते समय सबसे पहले अपना पहले दाहिना पैर ही घर के अंदर रखें। अगर आप विवाहित हैं तो अपने पार्टनर के साथ ही गृह प्रवेश करें। इसे शुभ माना जाता है।
Health benefits of Peanuts: एक दिन में कितनी मूंगफली का करें सेवन, जानें इसके फायदे- Watch Video
Best Phones under Rs 20000: Smart Phones Under Rs 20,000 launching in India in 2021- Watch Video
Shubh Griha Pravesh Muhurat in 2021: अगले साल इन शुभ मुहूर्त में करें नए घर में प्रवेश