Gujarat Municipal Election Result 2021: गुजरात की 6 महानगर पालिका का चुनाव परिणाम आज आने वाले हैं। चुनावों (Gujarat Municipal Election) के नतीजों पर सबकी नजरे टिकी हैं। आज सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। सभी 6 महानगर पालिका में बैलेट पेपर की मतगणना पूरी होने के बाद EVM खोली जाएगी। गुजरात के 6 महानगरों में अहमदाबाद, सूरत, बडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में वोटिंग हुई थी।
गुजरात की 6 महानगर पालिका (Gujarat Nagar Nigam Election Results ) मैं 575 सीट के लिए करीब 24 सौ उम्मीदवार मैदान में हैं। कोरोना महामारी के बीच हुए नगर निगमों के चुनाव 42.21 फीसदी मतदान हुआ। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला था। बीजेपी और कांग्रेस के पोलिंग एजेंट मत गणना केंद्रों पर पहले पहुंच चुके हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी प्रत्याशी उनके एजेंट के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
बता दें कि अहमदाबाद महानगर पालिका में 192, सूरत में 120, राजकोट में 72, जामनगर में 64, बरोड़ा में 76 सीट, भावनगर में 52 के लिए मतगणना हो रह है। महानगर पालिका में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। देखना ये भी है कि कृषि कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन का असर इन चुनावों पर कितना पड़ा है।
गुजरात के सभी नगर निगम चुनाव बीजेपी सबसे आगे चल रही है। बीजेपी 6 छह नगर निगमों में आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस का हाल सबसे बुरा है।