Hindu Calendar 2021 : नया साल आने ही वाला है। 2020 से हम 2021 में प्रवेश कर जायेगे। यह नया साल आप सभी की ज़िन्दगी में ढेरो खुशिया लेकर आये। वैसे हम सभी को अंग्रेजी कैलेंडर मुँह ज़बानी याद होता है। लेकिन बहुत काम लोगों को हिंदी कैलेंडर याद होता, है हमारे बड़े बुज़ुर्ग और कुछ ही लोग हिंदी कैलेंडर के बारे में जानते है। भारतीय पंचांग के अनुसार महीनों के नाम क्या-क्या होते हैं चलिए हम आपको बताते है। एक वर्ष में हिंदू पंचांग के अनुसार भी 12 महीने ही होते हैं। लेकिन इनमें कुछ काफी विविधताएं होती हैं। हिंदू पंचांग में चंद्र वर्ष व सूर्य वर्ष दोनों के महीने अलग-अलग होते हैं। सूर्य मास, सूर्य की संक्रांति से शुरू होता है। वहीं, पूर्णिमांत और अमांत दो प्रकार के होते हैं चंद्र मास। आपको बता दे नक्षत्रों के नाम के अनुसार हिंदू महीनों का नाम रखे गए हैं। किसी भी महीने की पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उसी के आधार पर किसी भी महीने का नाम रखा गया है। चैत्र मास से हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है। वहीं, फाल्गुन माह में वर्ष का अंत होता है।
हिंदी कैलेंडर मास व तिथि
2021 में हिंदू पंचांग महीनों की जानकारी:
पौष- 31 दिसंबर 2020 से 28 जनवरी 2021
माघ- 29 जनवरी से 27 फरवरी 2021
फाल्गुन- 28 फरवरी से 28 मार्च 2021
चैत्र- 29 मार्च से 27 अप्रैल 2021
वैशाख- 28 अप्रैल 26 मई 2021
ज्येष्ठ- 27 मई से 24 जून 2021
आषाढ़- 25 जून से 24 जुलाई 2021
श्रावण- 25 जुलाई से 22 अगस्त 2021
भाद्रपद- 23 अगस्त से 20 सितंबर 2021
आश्विन- 21 सितंबर से 20 अक्तूबर 2021
कार्तिक- 21 अक्तूबर से 19 नवंबर 2021
मार्गशीर्ष- 20 नवंबर से 19 दिसंबर 2021
पौष- 20 दिसंबर 2021 से 17 जनवरी 2022
हिंदी कैलेंडर में भी एक वर्ष में 12 महीने ही होते हैं। महीना भी 30 दिन का ही होता है। पूर्णिमा को पूर्णिमांत मास का समापन होता है। उत्तर भारत में पूर्णिमांत मास का प्रचलन है। वहीं, अमावस्या को अमांत मास का समापन होता है। दक्षिण में अमांत की मान्यता ज्यादा है। महीने की पहली तिथि प्रतिपदा होती है। फिर द्वितीया, तृतीया आदि चतुर्दशी तक चौदह तिथियां आती हैं। इसके बाद पंद्रहवीं तिथि पूर्णिमा होती है। पंद्रहवीं तिथि अमावस्या होती है।
2021 हिंदी कैलेंडर त्यौहार
भारत में त्यौहारों का अलग ही महत्त्व होता है। त्यौहारों को बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इनका महत्व भी बहुत ज्यादा है। तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है। चलिए आपको बताते है इस वर्ष यानि 2021 में किस तिथि पर कौन सा व्रत एवं त्यौहार आएगा। जानते हैं वर्ष 2021 में आने वाले व्रत एवं त्योहारों के बारे में।
जनवरी 2021: व्रत एवं त्यौहार
02 जनवरी: संकष्टी चतुर्थी
09 जनवरी: सफला एकादशी
10 जनवरी: प्रदोष व्रत
11 जनवरी: मासिक शिवरात्रि
13 जनवरी: लोहड़ी
14 जनवरी: मकर संक्रांति, पोंगल
15 जनवरी: माघ बिहू
16 जनवरी: विनायक चतुर्थी
20 जनवरी: गुरू गोविंद सिंह जयंती
24 जनवरी: पौष पुत्रदा एकादशी
26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत
28 जवरी: पौष पूर्णिमा
31 जनवरी: संकष्टी चतुर्थी
फरवरी 2021
07 फरवरी: षट्तिला एकादशी
09 फरवरी: भौम प्रदोष व्रत
10 फरवरी: मासिक शिवरात्रि
11 फरवरी: मौनी अमावस्या
12 फरवरी: माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, कुंभ संक्रांति
15 फरवरी: गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
16 फरवरी: वसंत पंचमी
19 फरवरी: अचला सप्तमी, शिवाजी जयंती
20 फरवरी: भीष्म अष्टमी
21 फरवरी: माघ गुप्त नवरात्रि समापन
23 फरवरी: जया एकादशी
24 फरवरी: प्रदोष व्रत
26 फरवरी: हज़रत अली का जन्मदिन
27 फरवरी: माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती
मार्च 2021
02 मार्च: संकष्टी चतुर्थी
06 मार्च: जानकी जयंती
08 मार्च: महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, गुरु रामदास जयंती
09 मार्च: विजया एकादशी
10 मार्च: प्रदोष व्रत
11 मार्च: महाशिवरात्रि
13 मार्च: फाल्गुन अमावस्या
14 मार्च: मीन संक्रांति
15 मार्च: फूलेरा दूज
17 मार्च: विनायक चतुर्थी
21 मार्च: होलाष्टक प्रारंभ
25 मार्च: आमलकी एकादशी
26 मार्च: प्रदोष व्रत
28 मार्च: होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा
29 मार्च: होली
30 मार्च: होली भाई दूज या भातृद्वितीया
अप्रैल 2021
04 अप्रैल: ईस्टर डे
07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी
09 अप्रैल: प्रदोष व्रत
10 अप्रैल: मासिक शिवरात्रि
13 अप्रैल: घटस्थापना, चैत्र नवरात्रि प्रारंभ
14 अप्रैल: वैसाखी
16 अप्रैल: विनायक चतुर्थी
21 अप्रैल: राम नवमी
22 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि पारण
23 अप्रैल: कामदा एकादशी
24 अप्रैल: शनि प्रदोष
26 अप्रैल: चैत्र पूर्णिमा
30 अप्रैल: संकष्टी चतुर्थी
मई 2021
07 मई: बरूथिनी एकादशी
08 मई: शनि प्रदोष
09 मई: मासिक शिवरात्रि
12 मई: ईद-उल-फितर
15 मई: विनायक चतुर्थी
22 मई: मोहिनी एकादशी
24 मई: सोम प्रदोष व्रत
26 मई: बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा
29 मई: संकष्टी चतुर्थी
जून 2021
06 जून: अपरा एकादशी
07 जून: सोम प्रदोष व्रत
08 जून: मासिक शिवरात्रि
10 जून: रोहिणी व्रत, वट सावित्री व्रत, अमावस्या, शनि जयंती
13 जून: महाराणा प्रताप जयंती
14 जून: विनायक चतुर्थी
20 जून: पितृ दिवस, गंगा दशहरा
21 जून: निर्जला एकादशी
22 जून: भौम प्रदोष
24 जून: ज्येष्ठ पूर्णिमा
27 जून: संकष्टी चतुर्थी
जुलाई 2021
05 जुलाई: योगिनी एकादशी
07 जुलाई: प्रदोष व्रत
08 जुलाई: मासिक शिवरात्रि
13 जुलाई: विनायक चतुर्थी
20 जुलाई: देवशयनी एकादशी
21 जुलाई: प्रदोष व्रत, ईद-उल जुहा (बकरीद)
23 जुलाई: आषाढ़ पूर्णिमा
27 जुलाई: संकष्टी चतुर्थी
अगस्त 2021
04 अगस्त: कामिका एकादशी
05 अगस्त: प्रदोष व्रत
06 अगस्त: मासिक शिवरात्रि
12 अगस्त: विनायक चतुर्थी
16 अगस्त: पारसी न्यू ईयर
18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी
19 अगस्त: मुहर्रम
20 अगस्त: प्रदोष व्रत
21 अगस्त: ओणम
22 अगस्त: रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा
25 अगस्त: संकष्टी चतुर्थी
30 अगस्त: जन्मास्टमी
सितंबर 2021
03 सितंबर: अजा एकादशी
04 सितंबर: शनि प्रदोष
05 सितंबर: मासिक शिवरात्रि
10 सितंबर: गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी
18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत
20 सितंबर: भाद्रपद पूर्णिमा
24 सितंबर: संकष्टी चतुर्थी
अक्टूबर 2021
02 अक्टूबर: इन्दिरा एकादशी
04 अक्टूबर: सोम प्रदोष, मासिक शिवरात्रि
07 अक्टूबर: महाराजा अग्रसेन जयंती
09 अक्टूबर: विनायक चतुर्थी
12 अक्टूबर: महा सप्तमी
14 अक्टूबर: महा नवमी
15 अक्टूबर: दशहरा
16 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी
17 अक्टूबर: प्रदोष व्रत,
19 अक्टूबर: ईद-उल-मिलाद
20 अक्टूबर: महर्षि बाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा
24 अक्टूबर: करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
नवंबर 2021
01 नवंबर: रमा एकादशी
02 नवंबर: धनतेरस, भौम प्रदोष
03 नवंबर: नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि
04 नवंबर: दीपावली
05 नवंबर: गोवर्धन पूजा
06 नवंबर: भाईदूज
08 नवंबर: खरना (छठ पूजा), विनायक चतुर्थी
10 नंवबर: छठ पूजा
14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी
16 नवंबर: भौम प्रदोष
18 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा
20 नवंबर: गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस
23 नवंबर: संकष्टी चतुर्थी
30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी
दिसंबर 2021
02 दिसंबर: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
07 दिसंबर: विनायक चतुर्थी
14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी
16 दिसंबर: प्रदोष व्रत
18 दिसंबर: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
22 दिसंबर: संकष्टी चतुर्थी
25 दिसंबर: क्रिसमस
30 दिसंबर: सफला एकादशी
31 दिसंबर: प्रदोष व्रत
Griha Pravesh Muhurat in 2021: नए घर में जाने से पहले जान लें ये शुभ तिथियां
UNGA : अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर India ने Pakistan को घेरा, जानें बड़ी बातें – Watch Video
Dhanteras 2020 Right Date: 12 या 13 नवंबर कब है धनतेरस? जानें सही तिथि और पूजा का समय
UP 69000 Teacher Vacancy: तीसरे राउंड की काउंसलिंग जल्द, यहां चेक करें पूरी डिटेल्स – Watch Video
Shubh Griha Pravesh Muhurat in 2021: अगले साल इन शुभ मुहूर्त में करें नए घर में प्रवेश