Horoscope Today 12 January: आपको अगर पहले ही से पता हो कि आपका आज का दिन कैसा जाने वाला है, क्या अशुभ होने वाला है, ऐसे में आप अपने काम उसके हिसाब से कर सकते हैं। आपकी घरेलू समस्या से लेकर वित्तीय समस्या से निजात पा सकते हैं। आज के राशिफल में आप जान सकते हैं कि, धन का आगमन होगा या फिर आर्थिक समस्याएं आ सकती है? दैनिक राशिफल में हम आपको बताते हैं कि आपका आज का दिन कैसा जाने वाला है। शुरु करते हैं पहली राशि मेष से। मेष: धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्नान और दान आपके लिए हितकर होगा। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। मधुर संबंध बनेंगे। वृष: स्थानांतरण का प्रयास भी सफल हो सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। रचनात्मक प्रयास में आशातीत सफलता मिलेगी। मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्या से ग्रसित हो सकते हैं, जबकि संतान आदि के दायित्व की पूर्ति होगी। कर्क: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या से मुक्ति मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे। सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अग्नि दुर्घटना, चोरी आदि के प्रति सचेत रहें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा। धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी फिर भी मन खिन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मैत्री संबंध मधुर होंगे और नए रिश्ते बनेंगे। कुंभ: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। मीन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।