Donald Trump Impeachment: अमेरिकी के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब किसी US President को दूसरी बार महाभियोग का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रस्ताव काफी बहस के बाद प्रतिनिधि सभा में पास हो गया है। निचले सदन यानी House of Representatives में प्रस्ताव पास होने के बाद US Senate में फैसला होना अभी बाकी है। इस फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। महाभियोग ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा सकता है। वहीं Joe Biden भी Trump के खिलाफ महाभियोग लाने के पक्ष में नजर आ रहे हैं।
इस Video में हम आपको बताने वाले हैं कि अमेरिका में महाभियोग का मतलब क्या है? महाभियोग पास होने से डोनाल्ड ट्रंप पर इसका क्या असर पड़ेगा। महाभियोग वो प्रकिया है जिससे किसी राष्ट्रपति, SC, HC के जजों को अपने पद से हटाने के लिए लाया जाता है। इस प्रकिया के मुताबिक राष्ट्रपति को कार्यकाल पूरा होने से पहले पद से हटाया जा सकता है। अगर उस पद पर बैठे व्याक्ति ने गद्दारी, रिश्वत पद का दुरुपयोग किया हो तो उसके खिलाफ महाभियोग लाया जा सकता है। ट्रंप पर देश के विरोध में विद्रोह भड़काने का आरोप लगा है। जिसके बाद उनके खिलाफ महाभियोग लाया जा रहा है।
बता दें कि 10 रिपब्लिकन सांसदों ने महाभियोग के पक्ष में वोट किया है। 19 जनवरी को सीनेट में ये प्रस्ताव लाया जाएगा। दरअसल ट्रंप के समर्थकों के ओर से Capitol Hills Violence में जबरन घुसने और हिंसा के लिए ट्रंप के खिलाफ यह प्रस्ताव पेश किया गया है। बता दें कि कैपिटोल हिल्स पर हुए हमले के बाद सभी सोशल मीडिया द्वारा ट्रंप पर प्रतिबंधित लगा दिया गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पहले कभी इतने खतरे में नहीं थी। मुझे 25वें संशोधन से जरा सा भी खतरा नहीं है, लेकिन नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और उनके प्रशासन के लिए यह आगे खतरा जरूर बन सकता है।
वहीं कैपिटोल में हुई हिंसा पर नए राष्ट्रपति बनने वाले Joe Biden ने निशाना साधते हुए ट्रंप को लेकर बयान दिया है। Joe Biden ने कहा कि, “हमने अपने लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमला देखा। यह हमारे राष्ट्र के 244 साल के इतिहास में देखी गई किसी भी चीज के उलट था। इस आपराधिक हमले की योजना बनाई गई और कॉर्डिनेट किया गया। यह राजनीतिक चरमपंथियों और घरेलू आतंकवादियों द्वारा किया गया था, जिन्हें राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा इस हिंसा के लिए उकसाया गया था।” इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…