IPL 2021 : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। इस बार टूर्नामेंट के सभी 60 मैच 6 शहरों में होंगे। आईपीएल 2021 का पहला मुकाबला 9 अप्रैल को चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा।
चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन की नीलामी 18 फरवरी को आयोजित की गई। इस बार मुंबई इंडियंस ने सात खिलाड़ी खरीदे हैं। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस नीलामी में कई धांसू नाम अपने साथ जोड़े हैं। मुंबई इंडियंस ने New Zealand के Adam Milne को 3.20 करोड़ में ख़रीदा। वहीं ऑस्ट्रेलियन पेसर Nathan Coulter-Nile 5 करोड़ में इंडियंस नीलामी में शामिल हुए।
आइपीएल के 14वें सीजन की नीलामी में सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी पर सबकी नजर थी वो थे अर्जुन तेंदुलकर... भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख में शामिल किया। मुंबई इंडियंस ने कूल्टर नाइल को सबसे ज़्यादा पैसे देकर ख़रीदा। Nathan Coulter-Nile को मुंबई इंडियंस ने को 5 करोड़ में खरीदा है। Retain किए गए खिलाडियों में कप्तान Rohit सहित Quinton de Kock, Ishan Kishan, Suryakumar Yadav, Chris Lynn, Saurabh Tiwary, Kieron Pollard, Hardik Pandya, Krunal Pandya, Rahul Chahar, Jasprit Bumrah, खिलाड़ी शामिल हैं।
नाथन कूल्टर-नाइल - ₹5,00,00,000
एडम मिल्ने - ₹3,20,00,000
पीयूष चावला - ₹2,40,00,000
जेम्स नीशम - ₹50,00,000
युधवीर चरक - ₹20,00,000
रोहित शर्मा (कप्तान), किरोन पोलार्ड (उपकप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, अनुकूल रॉय, मोहसिन खान, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, क्रिस लिन, आदित्य तारे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अनमोलप्रीत सिंह, नैथन कुल्टर नाइल, एडम मिल्ने, पीयूष चावला, जेम्स नीशाम, युद्धवीर चरक, मार्को जैनसेन और अर्जुन तेंदुलकर।