Kamala Harris Swearing In Ceremony : जो बाइडेन आज(20 जनवरी) को अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। वहीं उनके साथ भारतीय मूल की कमला हैरिस भी बतौर उप-राष्ट्रपति लेंगी। शपथ लेने के साथ ही बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन जाएंगे। कैपिटल हिल में हुई हिंसा को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह के लिए चौबंद सुरक्षी व्यवस्था की गई है। शपथ ग्रहण समारोह वाशिंगटन में होना है। शपथ ग्रहण को लेकर तमिलनाडु स्थित नागापट्टिनम जिले में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
तमिलनाडु राज्य की मूल निवासी रही कमला हैरिस के गांव थुलासेंद्रपुरम में लोगों ने अपने घरों और दुकानों के बाहर कमला हैरिस के बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए हैं। गांव वालों का कहना है कि, वे सभी आज बहुत उत्साहित हैं कि कमला हैरिस अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। उनहोंने ने गांव की महिलाओं को प्रेरित किया है। वहीं 25 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को पहले ही वाशिंगटन में तैनात किया गया है। अमेरिकी समयानुसार रात 10.30 बजे जो बाइडेन और कमला हैरिस शपथ दिलाई जाएगी।
ट्रंप के समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए वाशिंगटन को किले में तब्दील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाइडेन अपने परिवार की 127 वर्ष पुरानी बाइबिल के साथ शपथ लेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी जिल बाइडेन भी मौजूद होंगी। अमेरिका के इतिहास में अधिक उम्र के राष्ट्रपति बनने जा रहे बाइडेन शपथ ग्रहण के बाद देश को संबोधित भी करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह को आप ABC, CBS, CNN, NBC, MSNBC, PBS समेत अमेरिका के सभी प्रमुख चैनलों पर देख सकते हैं। वहीम आप चाहें तो इसे https://bideninaugural.org/watch/ पर जाकर भी देख सकते हैं। अमेजन प्राइम पर शपथ ग्रहण समारोह का लाइव देखा जा सकता है। नए राष्ट्रपति को सौंपने से पहले ट्रंप ने अपने फेयरवेल में जनता को संबोधित किया है। इस दौरान ट्रंप भावुक नजर आए। उन्होंने अपने पुत्र को भी श्रद्धांजलि दी। अपने सम्बोधन में ट्रंप ने उनकी उपलब्धि पर प्रकाश डाला और पहली बार नए राष्ट्रपति जो बाइडन को शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने capitol hill हिंसा का खंडन किया। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…