Kirron Kher Blood Cancer: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। किरण खेर चंडीगढ़ से सांसद हैं। फिलहाल वो एक प्रकार के ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं और मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी BJP के एक सहयोगी ने दी है। किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं जो की एक प्रकार का ब्लड कैंसर है।
31 मार्च को विशेष रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। उसी को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ में BJP अध्यक्ष अरुण सूद बोले कि 68 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर को पिछले साल 2020 में ही इस बीमारी का पता चला था। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वे इलाज के बाद धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। बता दें कि पिछले साल 2020 में 11 नवंबर को चंडीगढ़ में ही किरण खेर की एक बांह टूट गई थी। हाथ टूटने के बाद यहां के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में मेडिकल टेस्ट कराया जिसके बाद, उन्हें मल्टीपल मायलोमा का पता चला था। किरण की ये बीमारी बाएं हाथ और दाहिने कंधे तक फैल गई थी। इसी कारण उन्हें इलाज के लिए 4 दिसंबर को मुंबई जाना पड़ा था।
सूद ने ये भी बताया कि लेटेस्ट टेस्ट में पता चला है कि किरण की बीमारी उनके हाथ और कंधे से अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है। सूद ने आगे कहा कि, “भले ही वह अपने चार महीने के इलाज के बाद ठीक हो रही है और अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती भी नहीं हैं लेकिन उन्हें नियमित रूप से ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल जाना पड़ेगा।"
Telangana Governor Tamilisai Soundararajan ने संभाला Puducherry के LG पद का कार्यभार- Watch Video
पुडुचेरी पहुंचे राहुल गांधी, मछुआरों को बताया समुद्र के किसान – Watch Video
Kiran Bedi lieutenant Governor: LG पद से हटाए जाने के बाद Kiran Bedi ने जारी किया Video
Puducherry के CM V Narayanasamy का दावा, हमारे दबाव में हटीं LG Kiran Bedi- Watch Video
तमिलसाई सुंदरराजन होंगी पुडुचेरी की नई उपराज्यपाल, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया आदेश