IPL 2021 Auction LIVE Updates: आज चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन की नीलामी हो रही है। इस बार कुल 1097 खिलाड़ियों ने इस मिनी-ऑक्शन के लिए रजिस्टर्ड किया है। नीलामी के लिए इस बार कुल 292 खिलाड़ियों का नाम सलेक्ट किया गया है। जिसमें,कई देसी और विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं इस सीजन के लिए 8 टीमों ने इस बार 139 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि 57 खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज किया है।
40 लाख की बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज राइली को पंजाब की टीम ने 8 करोड़ में खरीदा।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तूफानी शतक लगाने वाले बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन को आरसीबी ने खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने विष्णु विनोद और लुकमान को बेस प्राइस पर खरीदा। राजस्थान की टीम ने चेतन सकारिया को 20 लाख में खरीदा।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ की बोली लगाकर कृष्णप्पा गौतम स्पिन ऑलराउंडर को खरीदा।
मुंबई की टीम ने भारतीय स्पिनर पीयूष चावला को 2.40 करोड़ में खरीदा।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिपल पटेल 20 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा।
सचिन बेबी और रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 20 लाख की बेस प्राइस में खरीदा।
पंजाब ने 20 लाख की बेस प्राइस वाले इस बल्लेबाज को 5.25 करोड़ में खरीदा।
भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 1 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।
मुंबई इंडियंस की टीम ने तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल को 5 करोड़ में खरीदा।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को पंजाब की टीम ने 14 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा।
50 लाख की बेस प्राइस के खिलाड़ी एडम मिल्न को मुंबई ने 3.20 करोड़ में खरीदा।
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को आखिर में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड़ में खरीदा। इस बोली से वह आइपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा कीमत में युवराज सिंह बिके थे। युवराज सिंह कुल 16 करोड़ में बिके थे। मॉरिस के 2020 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने खरीदा था। पिछले साल की नीलामी में आरसीबी ने उन्हें 10 करोड़ में खरीदा था।
शिवम दुबे 50 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे। भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 4.40 करोड़ में खरीदा।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 करोड़ की बोली लगाकर इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली को अपनी टीम में शामिल किया।
2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए ग्लेन मैक्सवेल। ऑस्ट्रेलिया के इस धुरंधर ऑलराउंडर के लिए कोलकाता की टीम ने बोली लगानी शुरू की इसके बाद राजस्थान की टीम ने इसे आगे बढ़ाया। आरसीबी ने लगातार बोली बढ़ाई और अंत में RCB ने 14.25 करोड़ में मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल किया।
शाकिब अल हसन बांग्लादेश के ऑलराउंडर हैं। इनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो चुकी है और ये 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए थे। KKR ने 3.20 करोड़ की बोली लगाकर शाकिब को अपनी टीम में किया शामिल।
राजस्थान रॉयल्स से रिलीज किए जाने के बाद स्टीव स्मिथ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बोली लगानी शुरू की फिर पंजाब और फिर दिल्ली की टीम ने अपनी बोली को आगे बढ़ाया।अंत दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में स्टीव स्मिथ को अपनी टीम में शामिल किया।
1. करुण नायर - 50 लाख - अनसोल्ड
2. एलेक्स हेल्स - 1.50 करोड़- अनसोल्ड
3. जेसन रॉय - 2 करोड़ - अनसोल्ड
4. स्टीव स्मिथ - 2 करोड़ - दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा
5. एविन लुइस - 1 करोड़ - अनसोल्ड
6. एरोन फिंच - 1 करोड़ - अनसोल्ड
7. हनुमा विहारी - 1 करोड़ - अनसोल्ड
8. ग्लेन मैक्सेवल - 2 करोड़ - आरसीबी ने 14 करोड़ 25 लाख में खरीदा
9. केदार जाधव - 2 करोड़ - अनसोल्ड
10. शाकिब अल हसन - 2 करोड़ - KKR ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा
11. मोइन अली - 2 करोड़ - CSK ने 7 करोड़ में खरीदा CSK PK
12. शिवम दुबे - 50 लाख- राजस्थान ने 4.40 करोड़ में खरीदा
13. क्रिस मौरिस- 75 लाख- राजस्थान ने 16.25 करोड़ में खरीदा
14. एडम मिल्न- 50 लाख- मुंबई ने 3.20 करोड़ में खरीदा
15. झाय रिचर्डसन- 1.50 करोड़- पंजाब ने 14 करोड़ में खरीदा