Lunar & Solar Eclipse 2021: साल 2020 में हमें कई सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण देखने को मिले। अब बारी है साल 2021 की। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि इस साल कुल कितने सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि ग्रहण का क्या समय होगा और वो किस जगह दिखेंगे।
जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आते हैं और सूर्य की चमकती सतह चंद्रमा के कारण दिखाई नहीं पड़ती है। सीधे शब्दों में कहे तो चंद्रमा की वजह से जब सूर्य ढकने लगता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। जब सूर्य के एक भाग के छिप जाने को आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं। पूर्ण सूर्यग्रहण उसे कहते हैं, जब सूर्य कुछ देर के लिए पूरी तरह से चंद्रमा के पीछे छिप जाता है। आपको बता दे हमेशा अमावस्या को ही पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है।
हिन्दू धर्म में चंद्रग्रहण एक धार्मिक घटना माना जाता है जिसका धार्मिक दृष्टि से खास महत्व है। जो चंद्रग्रहण नग्न आँखों से देखे नहीं जाते उन चंद्रग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं होता है। केवल उपच्छाया वाले चंद्रग्रहण नग्न आँखों से दृष्टिगत नहीं होते हैं इसलिए उनका महत्व नहीं होता है और कोई भी ग्रहण से सम्बन्धित काम नहीं किया जा सकता है। सिर्फ प्रच्छाया वाले चन्द्रग्रहण, जो कि नग्न आँखों से दृष्टिगत होते हैं, उनका विशेष धार्मिक महत्व होता है।
10 जून 2021,सूर्य ग्रहण: साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून गुरुवार को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक रुप में तो वहीं, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में पूर्ण रूप में दिखेगा। भारत में भी ये ग्रहण आंशिक रूप से ही दिखाई देगा।
4 दिसंबर 2021, सूर्य ग्रहण- साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर शनिवार को लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण बिल्कुल नहीं देखा जा सकता है। इसकी दृश्यता यहां बिल्कुल नहीं होगी।
26 मई 2021 , चंद्र ग्रहण- साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई बुधवार को लगने वाला है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसको पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में पूर्ण चंद्र ग्रहण की तरह देखा जा सकेगा। वहीं, भारत में यह एक उपच्छाया ग्रहण के रूप में ही दिखेगा।
19 नवंबर 2021, चंद्र ग्रहण- साल 2021 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे लगेगा। यह शाम 05 बजकर 33 मिनट तक दिखेगा। बता दें यह आंशिक चंद्र होगा। भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में इसको देखा जा सकेगा।
Surya Grahan or Solar Eclipse 2020 (Somvati amavasya): कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण, यहां जानें
Solar Eclipse 14 december 2020: आज है साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानें समय- Watch Video
Lunar Eclipse 2020: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है बेहद खास, जानें इसकी रोचक बातें- Watch Video
Lunar Eclipse 2020: जानिए कब है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, क्या होगा प्रभाव – Watch Video
Lunar Eclipse 2020 Update: चंद्र ग्रहण कब लगता है? | Penumbral Chandra Grahan