Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति हिंदुओं का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। यह त्योहार देश भर में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। हालांकि भारत के अधिकतर हिस्सों में इस त्योहार को मकर संक्रांति के नाम से ही जाना जाता है। मकर संक्रांति के इस खास मौके पर सूर्य की दिशा बदलती है साथ ही इस त्योहार का धार्मिक के साथ ही भौगोलिक महत्व भी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन नए फल और नए ऋतु के आगमन होता है। इस दिन लाखों श्रद्धालु गंगा पर स्नान और दान करते हैं।
हम लोग हर साल मकर संक्रांति का पर्व मनाते हैं। लेकिन हममें से कई लोगों को ये नहीं पता होगा कि ये पर्व क्यों मनाया जाता है? इस पर्व के पीछे का क्या महत्व है। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति? सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में जाने को आम भाषा में संक्रांति कहते हैं। एक संक्रांति से दूसरी संक्रांति के बीच का समय को सौर मास कहते हैं। वैसे तो साल में कुल 12 सूर्य संक्रांति होती है, लेकिन इनमें से 4 सूर्य संक्रांति सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिसमें मेष, कर्क, तुला, मकर संक्रांति हैं। पौष के महीने में सूर्य देवता धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है।
मकर संक्रांति मनाने के पीछे कई तरह की कहानियां प्रचलित है। मान्यता है इस दिन सूर्य देवता और उनके पुत्र का मिलन हुआ था। मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य देवता अपने पुत्र(मकर राशि के स्वामी शनि) से मिलने के लिए उनके घर जाते हैं। इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। वहीं कई लोगों का मानना ये भी है कि मकर संक्रांति के दिन ही गंगा मइया भी धरती पर अवतरित हुई थीं। जिसकी वजह ये यह पर्व मनाया जाता है।
मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना बेहद जरूरी होता है। कहा जाता है कि इस दिन भीष्म ने सूर्य के उत्तरायण होने अपने शरीर का पतित्याग किया था। उत्तरायण में देह छोड़ने वाले लोग सीधे स्वर्ग जाते हैं। वहीं वहीं दक्षिणायण में देह छोड़ने पर आत्मा को काफी भटकना पड़ता है।
मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान, व्रत, कथा, दान और भगवान सूर्यदेव का विशेष महत्त्व है। इस दिन किया गया दान आपके सभी कष्टों को दूर करता है। इस दिन शनि देव के लिए प्रकाश का दान बेहद शुभ माना जाता है। देश के कई राज्यों में यह समय नई फसल काटने का भी होता है। इसलिए किसान इस दिन को आभार दिवस के रूप में भी मनाते है। मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की भी परंपरा है। इस दिन घरों में तिल और गुड़ की बनी मिठाई खाई जाती है।
मकर संक्रांति का दिन दान-पुण्य के लिए विशेष माना जाता है। लेकिन ये सवाल भी मन में उठता है कि किन चीजों का दान किया जाए। दान करते समय इस बात का ध्यान रखें कि दान करने का लक्ष्य किसी तरह का दिखावा करना नहीं होता है। दान इसलिए दिया जाता है कि भगवान ने आपको इस योग्य बनाया है कि आप दूसरे लोगों की सहायता करें। मकर संक्रांति के दिन आप दान में नमक, घी और अनाज दे सकते हैं। शिव पुराण के अनुसार इस दिन आप नए वस्त्रों का दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस दिन तिल या गुड़ का दान भी कर सकते हैं। इसे अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि जब तक आप मन से दान नहीं करते हैं कि आप उसका फल प्राप्त नहीं होता है।
पल-पल सुनहरे फूल खिले,
कभी ना हो कांटों का सामना!
ज़िंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,
संक्रांति पर हमारी यही शुभकामना!
मंदिर में बजी घंटियां
सजी हैं आरती की थाली
सूरज की रोशनी किरणों के साथ
हैप्पी मकर संक्रांति
मीठी बोली, मीठी ज़ुबान मकर संक्रांति का यही पैग़ाम,
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं Happy Makar Sankranti
मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास,
मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग,
दिल दी खुशी ते अपनेयां दा प्यार,
मुबारक होने त्वानु मकर संक्रांति दा त्योहार।।
मकर संक्रांति के दिन आपके जीवन में
अंधेरा छंट जाए और ज्ञान और प्रकाश से
आपका जीवन उज्जवल हो जाए!
पल-पल सुनहरे फूल खिलें,
कभी न हो कांटो से सामना,
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,
यही है संक्रांति पर हमारी शुभकामना।
तमिलनाडु चुनावी अभियान शुरू, PM Modi ने दी Pongal की बधाई, राहुल ने देखा Jallikattu – Watch Video
Makar Sankranti 2021: PM मोदी ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई – Watch Video
Makar Sankranti 2021: भारत के विभिन्न राज्यों में मकर संक्रान्ति के अलग-अलग हैं नाम- Watch Video
Happy Makar Sankranti 2021: आज मकर संक्रांति, जानें स्नान दान का महत्व और शुभ मुहूर्त- Watch Video
Nitish kumar Bihar में सबसे बड़ा चेहरा, 2020 में फिर बनाएंगे सरकार: RJD MLA Faraz Fatmi । Patna
Dhaakad First Look: Kangana Ranaut Starring ‘Dhaakad’ first look poster out.
Shubh Griha Pravesh Muhurat in 2021: अगले साल इन शुभ मुहूर्त में करें नए घर में प्रवेश