ऐसा फिर से हुआ है। एक और रहस्यमय मोनोलिथअमेरिका, रोमानिया और ब्रिटेन के बाद अब नीदरलैंड में मोनोलिथ दिखाई दिया है। इसके पहले यह कैलिफोर्निया में एक पहाड़ पर दिखाई दिया था। इसके साथ ही मोनोलिथ का रहस्य एक ऐसे समय में और गहरा हो गया है, जब यूटा रेगिस्तान और रोमानिया से धातु मोनोलिथ के गायब हो गया है। इसके बाद इसकी उपस्थिति पर सवाल अनुतान हैं। आपको बता दें कि नया रहस्य धातु मोनोलिथ Atascadero में एक पहाड़ के ऊपर दिखा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार ये धातु का यह खंभा कैलिफोर्निया में पाइन पहाड़ के ऊपर मिला है। इस पहाड़ के ठीक पास में अतासकाडेरो कस्बा मौजूद है। यूटा, रोमानिया और अब कैलिफोर्निया में इस बेहद रहस्यमय धातु के खंभे के सामने आने के बाद अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि इसको कोई एलियन लगा रहे हैं या फिर कोई मजाक कर रहा है।
🚨 🚨 BREAKING NEWS 🚨 🚨
— Connor Allen (@ConnorCAllen) December 2, 2020
There is currently a monolith at the top of Pine Mountain in Atascadero!!
(Photos by @Atownreporter) pic.twitter.com/0vPhEWYkeY
आपको बता दें कि इससे पहले नवंबर में यूटा के रेगिस्तान में 12 फुट का ऊंचा धातु का खंभा मिला था। इसके मिलने के बाद आम लोगों से लेकर रिसर्चर्स तक के बीच यह चर्चा तेज हो गईं कि आखिर यह आया कहां से है। इसे लोगों की मजाक से लेकर एलियन की करतूत तक बताया जाने लगा। वैसे तो कुछ दिन बाद यह गायब हो गया था। यहां से गायब होके 24 घंटे बाद यह खंभा यूरोप के रोमानिया में दिख गया। अब यह खंबा रोमानिया से भी गायब हो गया है और अब अमेरिका के कैलिफोर्निया में दिखा है। रोमानिया में लगा यह खंबा करीब 2.8 मीटर का था। स्थानीय पत्रकार रॉबर्ट ईसब ने जानकारी दी कि पुराने किले के इलाके में मिला खंभा जितने गुपचुप तरीके से लगाया गया था, वैसे ही निकाल भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात शख्स, शायद स्थानीय वेल्डर ने उसे बनाया होगा और अब खंभे की जगह केवल गड्ढा रह गया है।
US Election 2020: बिडेन 219 इलेक्टोरल वोट्स से आगे, ट्रंप को अभी तक मिला 209 का साथ
Bubonic Plague in China: क्या है Bubonic Plague या Black Death?
Moderna Inc का दावा, COVID-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल हुआ सफल - Watch Video
Everybody in India is a dynast, don't go after me: Rahul Gandhi
UP 69000 Teacher Vacancy: तीसरे राउंड की काउंसलिंग जल्द, यहां चेक करें पूरी डिटेल्स – Watch Video
Shubh Griha Pravesh Muhurat in 2021: अगले साल इन शुभ मुहूर्त में करें नए घर में प्रवेश