PM Modi Virtual Meeting With CM : कोरोनावायरस के बढ़ते मामले के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। इस बैठक में देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा देश में टीकाकरण अभियान तेज करने पर भी चर्चा होगी। वैक्सीन को लेकर कोई नई रणनीति सामने आ सकती है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सीएम ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। उनकी जगह मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय भाग लेंगे।
इससे पहले कोरोना महामारी पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ आखिरी चर्चा 17 मार्च को हुई थी। इस दौरान पीएम ने कुछ राज्यों में बढ़ते कोरोना मामलों पर गंभीर चिंता जताई थी और दूसरी लहर रोकने के लिए निर्णायक कदम उठाने को कहा था। बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस के मामले अब हर दिन भारत में आ रहे हैं। तीसरी बार देश में कोरोना के मामले एक लाख से दर्ज किए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के मामले 1 करोड़ 29 लाख के पार पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना 1,26,789 में नए मामले सामने आए हैं। जो अब तक का सबसे बड़ा स्पाइक है। इस दौरान 59,258 मरीज ठीक हो गए और 685 लोगों की मौत हुई है। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,66,862 हो गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कोरोना के लिए 7 अप्रैल तक 25,02,31,269 करोड़ टेस्ट किए गए। जिनमें से एक दिन में 12,11,612 नमूनों की जांच की गई। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,29,28,574 हो गए हैं, जिनमें 9,10,319 लोगों का उपचार चल रहा है। 1,18,51,393 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक 9 करोड़ 01 लाख 98 हजार 673 को वैक्सीन दी जा चुकी हैं।
दिल्ली में Night Curfew रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।
महाराष्ट्र में Night Curfew रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक शनिवार-रविवार को लागू रहेगा।
पंजाब में Night Curfew रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।
राजस्थान में Night Curfew रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।
ओडिशा में Night Curfew रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।
गुजरात में Night Curfew रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा