पुडुचेरी में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर अभी से राजनीति शुरू हो गी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पुडुचेरी पहुंचे। राहुल गांद ने पुडुचेरी के मुथियालपेट में मछुआरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार की ओर से पारित हुए नए कृषि कानून का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं मछुआरों को समुद्र का किसान मानता हूं।
राहुल गांधी ने कहा कि, “देश की रीढ़ की हड्डी किसानों के विरोध में भारत सरकार ने तीन विधेयक पारित किए हैं। आपको जरूर हैरानी हो रही होगी कि मछुआरों के बैठक में मैं किसानों की बात क्यों कर रहा हूं। मैं आप सबको समुद्र के किसानों की तौर पर देखता हूं। यदि खेती करने वाले किसानों के लिए दिल्ली में मंत्रालय हो सकता है तो समुद्र के किसानों के लिए ऐसा क्यों नहीं।”
अगले कुछ महीनों में पुडुचेरी विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं। वैसे सीएम नारायणसामी के साथ टकराव भी पुडुचेरी से उनकी विदाई की एक वजह हो सकती है। नारायणसामी अपनी सरकार की नाकामियों का ठीकरा हमेशा केंद्र सरकार पर फोड़ देते थे और अपनी सरकार के लिए सहानुभूति पैदा करने का प्रयास करते थे। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…