आज देशभर में मकर संक्रांति के साथ बिहू और पोंगल का त्यौहार मनाया जा रहा है। पोंगल तमिल नाडु सबसे प्रसिद्द त्यौहार है। पोंगल 4 दिन तक मनाया जाता है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को पोंगल की बधाई दी है। वहीं राज्य में कुछ महीने बाद चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कई नेता आज तमिल नाडु के दौरे पर हैं। Congress की विधानसभा की तैयारी तेज कर दी हैष राहुल गांधी मदुरई पहुंचे। राहुल ने आज Jallikattu त्यौहार में हिस्सा लिया।
राहुल के साथ विपक्षी पार्टी DMK के Udhyanidhi Stalin भी मौजूद थे। वहीं RSS के प्रमुख मोहन भगवत ने चेन्नई में एक मंदिर में पूजा कर त्यौहार में हिस्सा लिया। पीएम ने पोंगल की बधाई देते हुए Tweet किया कि 'सभी को पोंगल की बधाई, विशेषकर मेरी तमिल बहनों और भाइयों को। यह त्योहार तमिल संस्कृति का सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है। हमें अच्छे स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद मिले। यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करता है।' वहीं राहुल गांधी ने Tweet किया, "फसल कटाई का मौसम आनंद और उत्सव का समय होता है। मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू, भोगी और उत्तरायण की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! हमारे उन किसान-मज़दूर भाइयों के लिए विशेष प्रार्थनाएँ और शुभकामनाएँ जो शक्तिशाली ताकतों के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।" इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…
Makar Sankranti 2021: PM मोदी ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई – Watch Video
Makar Sankranti 2021: जानिए क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति, इस दिन दान का क्या है महत्व?
Makar Sankranti 2021: भारत के विभिन्न राज्यों में मकर संक्रान्ति के अलग-अलग हैं नाम- Watch Video
Happy Makar Sankranti 2021: आज मकर संक्रांति, जानें स्नान दान का महत्व और शुभ मुहूर्त- Watch Video
Nitish kumar Bihar में सबसे बड़ा चेहरा, 2020 में फिर बनाएंगे सरकार: RJD MLA Faraz Fatmi । Patna