Red Fort Violence : 26 जनवरी 2021 को लाल किले में हुए हिंसा के मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है। लाल किले पर उपद्रव के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस ने एक ओर आरोपी को पीतमपुरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लाल किला हिंसा में आरोपित मनिंदर सिंह उर्फ मोनू को पकड़ा है। मनिंदर सिंह के स्वरूप नगर का रहने वाला है और एसी मेकैनिक है। पुलिस को मनिंदर सिंह के घर से दो तलवारें भी बरामद की हैं। जो वो लाल किले पर लहरा रहा था। पुलिस मनिंदर सिंह से लाल किला हिंसा मामले में पूछताछ कर रही है।
पुलिस की पूछताछ में मनिंदर सिंह ने बताया कि वो फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट देखकर गुस्से में आ गया था। इसके बाद वो कई बार सिंघू बॉर्डर भी गया था। पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी को मनिंदर सिंह बाइक पर अपने 5 साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने गया था। लाल किले में घुसने के बाद मनिंदर सिंह ने वहां तलवार लहराते हुए डांस किया। साथ ही उसने दूसरे प्रदर्शनकारियों को भी उकसाया।
इससे पहले 26 जनवरी 2021 को लाल किले में हुए हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीप सिद्धू को दिल्ली के स्पेशल सेल ने Arrest किया है। 3 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह सहित अन्य 4 लोगों पर इनाम की घोषणा की थी। ये सभी लोग लाल किला पर संगठन का झंडा फहराने और लोगों को लाल किले में हिंसा करने के लिए उकसाने में शामिल थे। इस घटना को अंजाम देने के बाद से ही दीप फरार था। सिद्धू फरार होने के बाद भी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए वीडियो बनाकर लोगों तक पहुंचा रहा था।
आपको बता दें कि लाल किला पर अपने संगठन का झंडा फहराने और ऐसे हिंसा करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह और यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर लिया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की जांच कर रही है। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली थी, इस दौरान ही हिंसा हुई थी। किसान प्रदर्शनकारी जबरन लाल किले में घुसे और वहां ध्वज स्तंभ पर संगठन का झंडा लगा दिया था। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…